फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Second Kedar Madmaheshwar Temple Door opened Rudraprayag Uttarakhand Chardham yatra 2026

Rudraprayag: द्वितीय केदार मदमहेश्वर मंदिर के कपाट खुले, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर किया पुण्य अर्जित

Thu, 21 May 2026 12:29 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Thu, 21 May 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
Second Kedar Madmaheshwar Temple Door opened Rudraprayag Uttarakhand Chardham yatra 2026
मदमहेश्वर मंदिर के द्वार खुले - फोटो : मंदिर समिति

द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर मंदिर के कपाट आज श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। पूर्वाह्न 11:30 बजे कर्क लग्न में कपाट खुलने के साथ ही मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान मदमहेश्वर के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

विज्ञापन


श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि मदमहेश्वर यात्रा को लेकर समिति की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन


बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह डोली 19 मई को ओंकारेश्वर मंदिर से रवाना हुई थी। डोली पहले पड़ाव राकेश्वरी मंदिर पहुंची और 20 मई को हकहकूकधारियों के गांव गौंडार पहुंचने के बाद गुरुवार सुबह मदमहेश्वर धाम पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: घर की ओर बढ़ रही जंगल की आग को रोकने गई महिला, बुरी तरह झुलसने से मौत, पैंडुला गांव में हादसा

पूर्वाह्न 11:30 बजे कपाट खोलने की प्रक्रिया संपन्न हुई। कपाट खुलने की प्रक्रिया पुजारी शिवशंकर लिंग ने पूरी कराई। इस दौरान भगवान मदमहेश्वर के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप से श्रृंगार रूप प्रदान किया गया। मंदिर समिति के अनुसार गुरुवार को 1135 श्रद्धालु दर्शन के लिए मदमहेश्वर धाम पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed