फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Seat Waiting in many Express trains Exceeded 450 on Holi 2020

होली पर ट्रेन से घर जाना हुआ मुश्किल, अधिकांश ट्रेनों में 450 से भी पार पहुंच गई वेटिंग

Tue, 03 Mar 2020 06:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Mar 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Roorkee: Seat Waiting in many Express trains Exceeded 450 on Holi 2020
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

होली का पर्व मनाने के लिए घर पहुंचना लोगों के लिए मुश्किल भरा हो गया है। रुड़की में ट्रेनों में रिजर्वेशन का हाल यह है कि वेटिंग 200 के पार पहुंच गई है। कई माह से कुछ ट्रेनों के रद्द होने से भी यात्रियों की परेशानी बढ़ी है। होली का पर्व 9 मार्च को और रंग 10 मार्च को है। इस त्योहार में सिर्फ एक सप्ताह शेष बचे हैं।

विज्ञापन


त्योहार मनाने के लिए अभी से लोगों का घर जाना शुरू हो गया है। बढ़ती भीड़ का आलम यह है कि कुछ ट्रेनों में नो रूम हो गया है। लंबी दूरी की ट्रेनों में लोगों को आरक्षित टिकट नहीं मिल रहे हैं। इन ट्रेनों में 450 तक वेटिंग चल रही है। ऐसे में अब तत्काल टिकट का ही सहारा है। 

विज्ञापन

ट्रेनों मेें वेटिंग की यह है स्थिति

अमृतसर से टाटानगर जाने वाली टाटा एक्सप्रेस  -  472 वेटिंग
जम्मूतवी कोलकाता सियालदाह एक्सप्रेस  -  298 वेटिंग
हरिद्वार से पूरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस -   257 वेटिंग
हरिद्वार से अहमदाबाद जाने वाली अहमदाबाद मेल एक्सप्रेस-    207
अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल में  - नो रूम
फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस -   नो रूम
देहरादून से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस   - नो रूम

तीन माह से रद्द चल रहीं कई ट्रेनें

कई माह से कई ट्रेनों का संचालन बंद है। इसका प्रभाव यात्रियों पर पड़ रहा है। ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। देहरादून एक्सप्रेस काफी दिनों से बंद है। जबकि पंजाब मेल का फेरा कम कर दिया गया है। इससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

होली के त्योहार पर ट्रेनों में अधिक भीड़ बढ़ जाती है। इसके कारण ट्रेनों में नो रूम व वेटिंग की स्थिति बन जाती है। यात्रियों को कोई दिक्कत न हो इसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
- एसके सिंह, स्टेशन अधीक्षक

विज्ञापन

ट्रेन में यात्री को हुआ हार्ट अटैक, मौत

सोमवार की देर शाम देहरादून से दिल्ली जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस में अपने परिवार के साथ सफर कर रहे फरीदाबाद निवासी शशि भूषण (63) को हार्ट अटैक आ गया।

ट्रेन में मौजूद एस्कॉर्ट की टीम उन्हें सिडकुल स्थित निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार का कहना है कि सूचना मिलते ही यात्री को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed