{"_id":"5d3b64fc8ebc3e6d1425f502","slug":"seal-hostel-and-wine-shop-dehradun-news-drn3142827191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट बोर्ड ने तीन अवैध हॉस्टल व शराब ठेका किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट बोर्ड ने तीन अवैध हॉस्टल व शराब ठेका किया सील
विज्ञापन
प्रेमनगर के केहरी गांव में हॉस्टल को सीज करते छावनी परिसर कैंट कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट बोर्ड ने शुक्रवार को अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन हॉस्टल और एक शराब का ठेका सील किया। मुख्य अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
मुख्य अधिशासी अधिकारी कैंट बोर्ड जाकिर हुसैन ने बताया कि देसी शराब का ठेका बिना अनुमति के चल रहा था। इसके खिलाफ शिकायत भी आई थी। उसके बाद शुक्रवार को टीम मौके पर पहुंची। कागजात देखने पर पता चला कि इस स्थान पर किसी ठेके को चलाने की अनुमति मालिक के पास नहीं है। इसके अलावा केहरी गांव में कई होस्टल अवैध संचालित होने की शिकायत भी दी थी। इस पर तीन हॉस्टलों को सील कर दिया गया है।
हिलव्यू हॉस्टल, दून एचिवर हॉस्टल, दून हेबिटेट हॉस्टल
हॉस्टल मैनेजर ने दिखाई चालाकी, तोड़ा गेट
टीम देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। एकाएक वहां पर सभी हॉस्टल मालिक और कर्मचारी एकत्रित हो गए। उसके बाद हिल व्यू हॉस्टल के मैनेजर ने खुद हॉस्टल का गेट तोड़ डाला। मैनेजर ने यह चालाकी इसलिए दिखाई कहीं मुख्य गेट पर टीम सील न लगा दे। बावजूद इसके टीम ने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
नहीं मिला सहयोग, प्रेमनगर से लौटे तहसीलदार
कैंट बोर्ड के अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन का कोई सहयोग नहीं मिला। प्रेमनगर पुलिस को सूचित कर दिया गया था। बावजूद इसके वहां कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। साथ ही अपर तहसीलदार भगवती प्रसाद जगूड़ी प्रेमनगर थाने से वापस हुए।