फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDRF will develop world class rescue technology from old data of disaster

Dehradun News: आपदा के पुराने डाटा से रेस्क्यू की विश्वस्तरीय तकनीक विकसित करेगी एसडीआरएफ

Mon, 26 Aug 2024 02:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:00 PM IST
विज्ञापन
SDRF will develop world class rescue technology from old data of disaster
Iडाटा विश्लेषण के लिए संविदा पर भर्ती किया जाएगा एक विशेषज्ञ
विज्ञापन

I
Iविश्लेषण के बाद रेस्क्यू के लिए उन्नत उपकरणों की भी हो सकेगी खरीदI
Iआपदा के पुराने डाटा को इकट्ठा कर एसडीआरएफ रेस्क्यू की नई तकनीकियों को विकसित करेगी। इसके लिए एक विशेषज्ञ की संविदा पर भर्ती की जा रही है। विशेषज्ञ हाल के वर्षों में हॉट स्पॉट पर हुई आपदा और इसमें बचाव कार्यों का विश्लेषण करेगा। इसके बाद इनके लिए जरूरी बल की नियुक्ति और नए उपकरणों को बेड़े में शामिल किए जाने का निर्णय लिया जाएगा। ताकि, एसडीआरएफ की रेस्क्यू तकनीकों को विश्व स्तर का बनाया जा सके।I
I
I
Iदरअसल, उत्तराखंड एसडीआरएफ ऊंचाई वाले स्थानों में रेस्क्यू कार्य के लिए देश की अन्य राज्य आपदा मोचन बलों से बेहद आगे है। इसके अलावा अंडर वाटर सर्चिंग में भी एसडीआरएफ ने बिहार तक जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए हैं। लगातार कर्मियों की भर्ती और उन्नत उपकरणों की खरीद भी समय-समय पर की जाती है, लेकिन अब भी कुछ ऐसे स्थान हैं, जहां पर एसडीआरएफ को और उन्नत तकनीकों की जरूरत है। इसके लिए अब एक विशेषज्ञ की मदद ली जाएगी। इसके लिए एसडीआरएफ की ओर से विज्ञापन भी निकाला गया है। विशेष योग्यता वाला यह विशेषज्ञ कुछ वर्षों के हॉट स्पॉट को चिह्नित करेगा। इसके बाद यहां पर हुई दुर्घटनाओं आदि का डाटा इकट्ठा कर इसका विश्लेषण करेगा।
विज्ञापन

I
I
I
Iइसके बाद विशेषज्ञ रिपोर्ट देगा कि यहां पर किस तकनीक की कमी हुई और क्या अन्य उपकरण आदि की जरूरत है। ताकि, आपदाओं में रेस्क्यू का काम और भी उन्नत ढंग से किया जा सके। मसलन, राज्य में 20 लोगों की डूबने से मौत हुई है। तो विशेषज्ञ इस बात की पड़ताल करेगा कि ये मौत किन-किन जगहों पर अधिक हुई हैं। यहां एसडीआरएफ ने यदि रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया तो कितने लोगों को रेस्क्यू किया गया। यही नहीं यहां पर किन-किन सावधानियों की जरूरत है, इस बात पर भी अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iइसी तरह कहीं पहाड़ दरकने से आपदा आई और यहां पर एसडीआरएफ और किन बेहतर तकनीकों से सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चला सकती है। विशेषज्ञ इस बात को भी देखेगा कि देश और अन्य देशों में इन दिनों क्या उन्नत उपकरण प्रयोग में लाए जा रहे हैं।

I


Iएक तकनीकी विशेषज्ञ की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया है। यह विशेषज्ञ आपदाओं का डाटा का विश्लेषण कर उन्नत तकनीकों पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा। ताकि, आपदा में और भी बेहतर ढंग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा सकें। - मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट, एसडीआरएफI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article