फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDRF soldier injured in road accident

टायर फटने से बोलेरो पलटी, SDRF के सात जवान घायल

Fri, 02 Jun 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 02 Jun 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
SDRF soldier injured in road accident
Demo Pic - फोटो : demo

पिथौरागढ़ से धारचूला जा रही एक बोलेरो शुक्रवार को शाम करीब 7.30 बजे अस्कोट से आठ किलोमीटर आगे बगड़ीहाट के पास थाम नामक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


बोलेरो में एसडीआरएफ के कंपनी कमांडर नरेंद्र आर्य समेत सात लोग सवार थे। हादसे में सातों लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्कोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है। वहां से उनको जिला अस्पताल ले जाया जाएगा। बताया गया है कि इन सभी जवानों की ड्यूटी धारचूला में आपदा मॉक ड्रिल कराने में लगी है।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने बताया कि थाम के पास इस बोलेरो का एक टायर फट गया और वाहन असंतुलित होकर बीच रोड पर पलट गया। वहां से निकल रहे अन्य वाहन चालकों ने तत्काल घटना की सूचना 108 आपात वाहन और जिला पुलिस कार्यालय को दी। घायलों को घटनास्थल पर ही अस्कोट थाने की एंबुलेंस से प्राथमिक चिकित्सा दी गई। बाद में घायलों को अस्कोट लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मौके से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि किसी भी जवान को ज्यादा गंभीर चोट नहीं है। जिला मुख्यालय से पुलिस के अधिकारी लगातार घटनास्थल की जानकारी जुटाने का प्रयास करते रहे लेकिन इलाके में संचार नेटवर्क न होने से भारी दिक्कत हुई। अस्कोट अस्पताल में देर शाम एसडीआरएफ के कंपनी कमांडर नरेंद्र आर्य, उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह, हेड कांस्टेबल लाल सिंह, कांस्टेबल सुभाष सिंह, नंदन सिंह, खेमराज सिंह और चालक संजय भट्ट को पहुंचाया गया। वहां से रात नौ बजे घायलों को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed