{"_id":"5b067c584f1c1b641b8b4a51","slug":"sdrf-recover-two-boys-dead-body-from-yamuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नदी में नहाते हुए डूबे थे दो बच्चे, दोनों के शव हुए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नदी में नहाते हुए डूबे थे दो बच्चे, दोनों के शव हुए बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
Updated Thu, 24 May 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
sdrf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकपत्थर चौकी क्षेत्र अंतर्गत यमुना नदी में नहाने के दौरान बहे दो किशोरों के शव एसडीआरफ ने बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह 9:30 मिनट पर अनस व लक्ष्य के शवों को एसडीआरएफ और गोताखोरों ने पानी से निकाल कर स्थानीय पुलिस के सुपर्द किया।
जानकारी के अनुसार लोकेश (13) पुत्र विजय कुमार निवासी टोंस कॉलोनी निकट पोस्ट ऑफिस डाकपत्थर अपने बड़े भाई लक्ष्य (17) और पड़ोस में रहने वाले अनस (15) पुत्र नईम के साथ बुधवार की सुबह करीब 11 बजे नहाने के लिए यमुना नदी में गया हुआ था। तीनों नदी किनारे कपड़े उतार नहाने के लिए नदी में कूद गए। तीनों तैरते-तैरते सेंट मेरी स्कूल के पास तक जा पहुंचे। इस दौरान गहराई और पानी का बहाव तेज होने के कारण तीनों डूबने लगे।
इसी दौरान वहां से गुजर रहा मनीष निवासी डाकपत्थर भी नदी में कूद गया। वह किसी तरह लोकेश को बचाकर नदी किनारे तक ले गया। इसके बाद वह दुबारा अनस और लक्ष्य को बचाने के लिए नदी की तरफ मुड़ा तो दोनों नदी के तेज बहाव में ओझल हो चुके थे। जिसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस और किशोरों के परिजनों को दी। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज शमशेर अली जल पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने डाकपत्थर बैराज से पानी को कम करा गोताखोरों और जल पुलिस की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन किशोरों का कुछ पता नहीं चल सका। शाम को दिन ढलने के बाद सर्च ऑपरेशन को रोक दिया गया था।
विज्ञापन