फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDO arrested for taking bribe of 20 thousand, Victim was harassed for electricity connection

हरिद्वार: 20 हजार की रिश्वत लेते एसडीओ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के लिए पीड़ित को चार महीने से कटा रहा था चक्कर

Sat, 16 Apr 2022 05:36 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Apr 2022 05:36 PM IST
सार

मकान में बिजली का कनेक्शन लेने के लिए चार महीने पहले पीड़ित ने ऑनलाइन आवेदन किया था लेकिन एसडीओ कभी निरीक्षण तो कभी निचले कर्मचारियों की रिपोर्ट का बहाना बनाते हुए टाल मटोल कर रहा था। पीड़ित ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर इसकी सूचना दी। इस पर विजिलेंस ने एसडीओ को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

विज्ञापन
SDO arrested for taking bribe of 20 thousand, Victim was harassed for electricity connection
हरिद्वार बिजली विभाग कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा पार्षद के भाई से बिजली कनेक्शन के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते ऊर्जा निगम के एसडीओ को विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एसडीओ कनेक्शन के लिए पीड़ित को चार माह से चक्कर कटा रहा था। आरोपी एसडीओ से विजिलेंस की टीम ने घंटों तक बंद कमरे में पूछताछ की। इस कार्रवाई से ऊर्जा निगम में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय धीरेंद्र गुंज्याल के मुताबिक जगजीतपुर के राजा गार्डन से भाजपा पार्षद लोकेश पाल के भाई महेश पाल ने खोखरा तिराहा के पास नया मकान बनाया है। मकान में बिजली का कनेक्शन लेने के लिए उन्होंने चार महीने पहले ऑनलाइन आवेदन किया था लेकिन एसडीओ संदीप शर्मा कभी निरीक्षण तो कभी निचले कर्मचारियों की रिपोर्ट का बहाना बनाते हुए टाल मटोल कर रहा था। एसडीओ ने कनेक्शन की एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन

 
पीड़ित ने इसकी सूचना विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर दी। इस पर विजिलेंस ने एसडीओ को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार शनिवार दोपहर महेश पाल पैसे लेकर पहुंचा। जैसे ही एसडीओ ने रकम पकड़ी, विजिलेंस ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। इससे ऊर्जा निगम कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सैंडल से दूल्हे का 'स्वागत': पति की तीसरी शादी में दूसरी पत्नी ने बरसाए अनगिनत चप्पल, तस्वीरों में देखें- होने वाले जीजाजी कैसे भागे


विजिलेंस टीम ने घंटों तक पूछताछ करने के साथ ही दफ्तर में फाइलें खंगाली। बाद में टीम उसे देहरादून लेकर रवाना हो गई। एसडीओ संदीप शर्मा के देहरादून में मालसी स्थित घर में भी छापेमारी की गई। आरोपी एसडीओ संदीप शर्मा ऊर्जा कामगारों के संगठन से जुड़ा है और कर्मचारियों का नेता भी है। निदेशक सतर्कता अमित कुमार सिन्हा ने विजिलेंस टीम को इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed