फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDM started investigation on tender complaint

Dehradun News: टेंडर की शिकायत पर एसडीएम ने शुरू की जांच

Wed, 02 Aug 2023 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
SDM started investigation on tender complaint
नगर पालिका द्वारा लगाए गए विकास कार्यों के टेंडर की शिकायत मिलने के बाद एसडीएम नंदन कुमार ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ कराए जा रहे कार्याें का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि जल्द इसकी जांच रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम नंदन कुमार ने बताया, नगर पालिका द्वारा 87 टेंडर लगाए गए थे, लेकिन बिना टेंडर खुले ही कुछ कार्य शुरू कर दिए गए। इसकी शिकायत मिलने के बाद सयी कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है। कुछ काम में अनियमितता मिली है। मौके पर जो कार्य हुए हैं उनका एस्टीमेट से मिलान किया जा रहा है। जल्द जांच पूरी कर इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी। इस दौरान लोनिवि के अपर सहायक अभियंता पुष्पेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पालिका ईओ राजेश नैथानी ने बताया कि जून में विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाए गए थे। जुलाई में टेंडर खुलने थे, लेकिन शिकायतें मिलने के बाद टेंडर नही खोले गए। जो भी टेंडर लगे हैं वो सभी विकास कार्य शहर की आवश्यकता है। पालिका हर जांच के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed