फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDM's instructions to repair the roads

मसूरी की सङको को जल्दी ठीक करने के एसडीएम ने दिए निर्देश,दस दिनों में सभी विभाग व्यवस्थाएँ ठीक करें

Fri, 20 May 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
SDM's instructions to repair the roads
एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल और पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने शहर की माल रोड के सौंदर्यीकरण, सड़क, पेयजल और बिजली की व्यवस्था को लेकर अफसरों संग समीक्षा बैठक कर कार्य पूरा करने निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि जिन विभागों को कार्य पूरा करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था, उन्होंने काम पूरा किया या नहीं, को लेकर चर्चा की गई। साथ ही खराब सड़कों की शिकायत पर जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए। बताया कि मालरोड में कहीं बिजली के तार लटक रहे तो कहीं बिजली के पोल बाधा बन रहे। कुछ सार्वजनिक शौचालयों की हालत ठीक न होने पर इनको हाईटेक बनाने पर बात की गई। पेयजल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को ठीक करने के निर्देश दिए गए। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि शहर की कई सड़कें पेयजल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गईं, पर आज तक सही नहीं की गईं।
विज्ञापन

कहा कि शहर की सड़कों को शीघ्र ठीक किया जाए। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि जिन क्षेत्रों में काम होना है, वहां का पहले प्लान बना लिया जाए। कहा कि अफसराें को अपने विभागों से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण समय पर करना चाहिए। पेयजल निगम ईई संदीप कश्यप ने कहा कि जहां भी सड़कों को ठीक करने कार्य छूट गया, उनको जल्द ठीक किया जाएगा। बैठक में सभासद पंकज खत्री, अरविंद सेमवाल, जसवीर कौर, विनोद रतुड़ी, एमएचओ डॉ. आभास सिंह, सतीश चंद्र ढौंढियाल, नंदलाल सोनकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed