Pushpanjali Builders: फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी का राजफाश, आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर इनाम भी घोषित
राजपुर थाने में कविता भाटिया ने आरोपी दीपक और राखी मित्तल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। फ्लैट के नाम पर आरोपी दीपक और राखी मित्तल पर गैंगस्टर की कार्रवाई पर 20-20 हजार का इनाम घोषित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजपुर थाने में कविता भाटिया ने मुकदमा दर्ज कराकर फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी का राजफाश किया। आरोपी दीपक और राखी मित्तल पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर इनाम भी घोषित किया गया है। रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन यह कार्रवाई भी कोई काम नहीं आई।
कविता ने बताया कि पुष्पांजलि बिल्डर्स से मार्च 2017 में एक फ्लैट के लिए 1.15 करोड़ रुपये में एग्रीमेंट किया। बिल्डर ने दिवाली 2017 या 2018 में फ्लैट पर कब्जा देने का वादा किया। समय सीमा बीतने पर बिल्डर ने मेल के माध्यम से कुछ दिन का समय और मांगा। तब तक कविता भाटिया 58 लाख रुपये दे चुकी थीं।
कुछ दिन बाद कंपनी के सभी अधिकारियों ने फोन बंद कर दिए। अब कंपनी का दफ्तर भी बंद हो गया। कविता भाटिया ने डायरेक्टर दीपक मित्तल, सब डायरेक्टर राखी मित्तल, राजपाल वालिया, रोहित, रितेश, परमिंदर और निखिल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की। उधर, अन्य लोगों ने पुलिस को बताया कि उनमें से किसी ने 50 लाख तो किसी ने 30 से 40 लाख रुपये तक बिल्डर को दिए। अब उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
देश से बाहर है दीपक मित्तल
पुष्पांजलि बिल्डर के मालिक दीपक मित्तल के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की। दीपक मित्तल और उसके अन्य साथियों के खिलाफ डालनवाला और अन्य थानों में कुल आठ मुकदमे दर्ज किए गए। मित्तल पुलिस की हर प्लानिंग को धोखा देता रहा, वर्तमान में भी वह देश से बाहर है। उसे भगोड़ा घोषित किया गया है। दीपक और राखी मित्तल पर 20-20 हजार का इनाम घोषित है।
- वर्ष 2020 में ही दीपक मित्तल के पार्टनर ने राजपुर थाने में दूसरा मुकदमा दर्ज कराया। तब तत्कालीन एसएसपी को दीपक मित्तल ने फोन पर बताया था कि वह दुबई में है और जल्द ही भारत लौटकर सभी निवेशकों के पैसे लौटा देगा। पुलिस उसका इंतजार करती रही, लेकिन वह नहीं लौटा। इसके बाद डालनवाला थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया। मित्तल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कराया गया।
- पुलिस ने दीपक मित्तल के घर पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया। कुर्की की प्रक्रिया को भी अमल में लाया गया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: रामनगर दौरे पर पहुंचे सीएम धामी ने किया कन्या पूजन, कई योजनाओं की दी सौगात, तस्वीरों में देखें
रेरा ने फुल बेंच में शुरू की सुनवाई
रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने फ्लैट खरीदारों की पीड़ा समझकर अब फुल बेंच में शिकायतों की सुनवाई शुरू कर दी है। सभी शिकायतों की सुनवाई अब अध्यक्ष रबिंद्र पंवार, सदस्य मनोज कुमार, ए मैत्रा और एनसी मठपाल कर रहे हैं।