फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   scientists big Revealing about mystery of ram setu bridge

...तो ये है राम सेतु के सबसे बड़े रहस्य का पूरा सच, वैज्ञानिकों ने किया खुलासा

Thu, 14 Dec 2017 11:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Dec 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
scientists big Revealing about mystery of ram setu bridge
ram setu

सदियों से वैज्ञानिकों के लिए पहले बनी राम सेतु के अस्तित्व की गुत्थी सुलझ गई है। वैज्ञानिकों ने रिसर्च के बाद इसके विषय में खुलासा भी किया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए समुद्र के बढ़ते जलस्तर और विभिन्न माइक्रो आर्गनिज्म के अवशेषों की कार्बन डेटिंग का सहारा लिया।
विज्ञापन


इससे मिले समय को वैज्ञानिकों ने रामायणकाल से जोड़ा तो दोनों की टाइमिंट एक समान पाई गई। यह अध्ययन वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान में हाल ही में आयोजित की गई नेशनल जियो-रिसर्च स्कॉलर्स मीट में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान के वर्तमान सलाहकार व पूर्व मुख्य वैज्ञानिक राजीव निगम के अध्ययन में दावा किया गया है कि राम सेतु करीब सात हजार साल पहले अस्तित्व में था।

इस तरह से सामने आई रामसेतु की अवधि

scientists big Revealing about mystery of ram setu bridge

राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान के सलाहकार राजीव निगम के मुताबिक राम सेतु की हकीकत का पता लगाने के लिए सबसे पहले रामायणकाल की अवधि जाननी जरूरी थी।

इसके लिए उन्होंने शोधार्थी सरोज बाला के वाल्मीकि रामायण के आधार पर किए गए ‌रिसर्च का सहारा लिया। जिसमें वाल्मीकि रामायण में दर्ज तारों की स्थिति का पता लगाकार प्लेनिटोरियम सॉफ्टवेयर से उस काल का समय निकाला गया। यह अवधि करीब 7000 साल पुरानी पाई गई।

इसके बाद तब से अब तक समुद्र के जल स्तर में आए बदला की गणना की गई। पता चला कि तब से लेकर अब तक समुद्र का जल स्तर तीन मीटर बढ़ गया है और अभी राम सेतु के पत्थर पानी से इतने नीचे तक ही पाए गए हैं। यानी तब राम सेतु के पत्थर सतह पर रहे होंगे और वह पुल की शक्ल में नजर आते होंगे।

राम सेतु का इतिहास और मान्यता

scientists big Revealing about mystery of ram setu bridge

बताया गया कि राम सेतु का पता चलने के बाद सेतु के पत्थरों में मौजूद सूक्ष्मजीवी फोरामिनिफेरा, कोरल, ऊलाइट्स आदि के अवशेषों की कार्बन डेटिंग कराई गई।

इनकी अवधि भी सात हजार साल पुरानी पाए जाने के बाद यह साफ हो गया कि वाल्मीकि रामायण में दर्ज काल और राम सेतु के पत्थर एक ही अवधि को दर्शाते हैं।

राम सेतु का इतिहास और मान्यता
वैज्ञानिक राजीव निगम के मुताबिक राम सेतु भारत के दक्षिण पूर्वी तट के किनारे रामेश्वरम द्वीप व श्रीलंका के उत्तर पश्चिमी तट पर मन्नार द्वीप के मध्य में चूना पत्थरों से बना है।

इतिहास के प्रमाणों के अनुसार बताया जाता है कि इसकी लंबाई 30 किलोमीटर व चौड़ाई तीन किलोमीटर थी। मान्यता है कि श्रीराम व उनकी सेना ने इसी इसी पुल से लंका पहुंचकर रावण पर विजय हसिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed