फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scientific approach is necessary for upliftment - Dr. Rakesh

उत्थान के लिए वैज्ञानिक नजरिया जरूरी- डॉ. राकेश

Sat, 25 Jun 2022 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Scientific approach is necessary for upliftment - Dr. Rakesh
उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि देश और समाज का उत्थान करने के लिए वैज्ञानिक नजरिया व टेक्नोलॉजी बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए लोगों की सहभागिता और ईमानदार कोशिश भी जरूरी है।
विज्ञापन

यूकॉस्ट और ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की ओर से ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय 15वीं-16वीं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांग्रेस के समापन समारोह में शुक्रवार को वह बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्नति करने के लिए स्तरीय शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान और टेक्नोलॉजी पर अधिक निवेश करना पड़ेगा। विशिष्ट अतिथि वाडिया इंस्टीट्यूट के पूर्व निदेशक डॉ. बीआर अरोड़ा ने कहा कि संसाधनों का बेहतर उपयोग और समाज को आपदा से सुरक्षित करना बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

विज्ञान को छात्रों और आम लोगों से जोड़ना होगा। भूकंप की पहले से भविष्यवाणी करने की तकनीक पर कार्य किया जा रहा है। आने वाले दशक में इसके अच्छे परिणाम सामने आ सकते हैं। उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यूकॉस्ट) के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों की प्रतिबद्धता के कारण राज्य आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राफिक एरा के महानिदेशक डॉ. संजय जसोला ने कहा कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जिंदगी का जरूरी हिस्सा होगी। कुलपति डॉ. एचएन नागराजा और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. जे कुमार ने भी समारोह को संबोधित किया। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांग्रेस में शोध और प्रस्तुतीकरण के लिए अलग-अलग वर्ग में 75 लोगों को अवार्ड दिए गए।

सिद्धार्थ और सुशांत को इनोवेटर ऑफ द ईयर अवार्ड
15वीं विज्ञान कांग्रेस का इनोवेटर ऑफ द ईयर अवार्ड नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग देहरादून के सिद्धार्थ माधव को मिला। 16वीं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांग्रेस का इनोवेटर ऑफ द ईयर अवार्ड ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के सुशांत शेखर ने जीता। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के केपी नौटियाल ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में देशभर से आए वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने विभिन्न क्षेत्रों की चुनौतियों व उनके वैज्ञानिक समाधानों के साथ ही नई खोजों पर विस्तार से चर्चा की। तीन दिन के आयोजन में 550 शोध सार प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed