{"_id":"66106dacf0e8fb0650055828","slug":"science-is-being-taught-in-school-without-laboratory-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-385545-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विद्यालय में बिना प्रयोगशाला के हो रही विज्ञान की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विद्यालय में बिना प्रयोगशाला के हो रही विज्ञान की पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज सोरना डोभरी में विज्ञान प्रयोगशाला और कंप्यूटर लैब नहीं है। इसके चलते छात्रों को प्रैक्टिकल करने में दिक्कत होती है। पढ़ाई प्रभावित होने से परीक्षा में उनके प्रदर्शन पर भी बुरा असर पड़ रहा है। विद्यालय प्रबंधन करीब चार वर्ष से शिक्षा विभाग को डिमांड भेज रहा है।
राजकीय इंटर कॉलेज सोरना डोभरी में विज्ञान वर्ग में 234 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में रसायन, जीव और कृषि विज्ञान की प्रयोगशाला नहीं है। छात्रों को बिना प्रयोगशाला के ही प्रैक्टिकल करवाए जाते हैं। इससे उन्हें अपने विषयों की आधी-अधूरी जानकारी ही मिल पाती है। विद्यालय में कंप्यूटर लैब भी नहीं है। मौजूदा समय में जिस कमरे में कंप्यूटर रखे हैं, वहां एक साथ सभी छात्र नहीं आ पाते हैं। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार नौटियाल ने कहा कि पिछले चार वर्ष मुख्यालय को प्रयोगशाला और कंप्यूटर लैब बनाने के लिए डिमांड भेजी जा रही है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य की स्वीकृति नहीं मिली है। मुख्यालय को एक बार फिर पत्र लिखा जाएगा।