{"_id":"5ae0889d4f1c1b87028b66be","slug":"science-city-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में तीन करोड़ रुपये लागत से बनेगी साइंस सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में तीन करोड़ रुपये लागत से बनेगी साइंस सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 25 Apr 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
दो बड़े आकर्षक प्रोजेक्ट पर चल रहा है काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण दस करोड़ रुपये लागत के दो बड़े आकर्षक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
हरिद्वार में तीन करोड़ रुपये लागत से साइंस सिटी पार्क बनाया जाएगा। सिडकुल प्रशासन ने साइंस सिटी हरिद्वार बनाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार में 45 बीघा भूमि की एनओसी प्राधिकरण को देकर रास्ता साफ कर दिया है।
शहरी विकास मंत्री की दिलचस्पी के मद्देनजर प्राधिकरण तीन करोड़ के इस प्रोजेक्ट के विकास के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग (आरईएस) को कार्यदायी संस्था नामित किया है। साइंस सिटी में विज्ञान से संबंधित शिक्षाप्रद और आकर्षक चीजों का प्रदर्शन किया जाएगा। बच्चे विज्ञान को जान व सीख भी सकेंगे। जबकि ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला की ओर से जोंक गांव की ओर जाने वाली रोड को पत्थरों से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
पत्थरों की सड़क बनाने का प्रोजेक्ट में आयुक्त गढ़वाल मंडल एवं अध्यक्ष एचआरडीए की विशेष दिलचस्पी है। मंगलवार को देहरादून में प्राधिकरण अधिकारियों के साथ बैठक में आयुक्त की ओर से प्रस्तावित पत्थरों की आकर्षक सड़क को हरी झंडी दी गई है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया, सचिव बंशीधर तिवारी साथ ही जिलाधिकारी दीपक रावत भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
ऋषिकेश में खास तरह के पत्थरों की रोड लगभग तीन किलोमीटर लंबी होगी। जिसके दोनों ओर पानी की निकासी की व्यवस्था, बैठने के लिए बेंच और आकर्षक पथ-प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। कमिश्नर की पत्थर की रोड बनाने में व्यक्तिगत रूप से खास रुचि के मद्देनजर बैठक से लौटने के बाद से प्राधिकरण के अधिकारी इस प्रोजेक्ट की योजनाओं को जल्दी से जल्दी धरातल पर लाने के लिए कागजी काम पूरा करने में जुट गए हैं।
प्राधिकरण खरीदेगा नगर निगम की जमीन
प्राधिकरण सचिव बंशीधर तिवारी ने बताया कि साइंस सिटी के लिए सिडकुल से भूमि की एनओसी प्राप्त हो चुकी है। ऋषिकेश में पत्थर की रोड का प्रोजेक्ट भी जल्दी तैयार किया जाना है। इस पर सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा नगर निगम जगजीतपुर स्थित मिस्सरपुर के सलेज फार्म की भूमि बेचने के लिए सहमत हो गया है। नगर निगम और प्राधिकरण के अधिकारी भूमि का रेट निर्धारण करेंगे। नगर निगम से प्राधिकरण भूमि खरीदेगा और फिर उस पर प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए एक हजार आवास बनाए जाएंगे।