{"_id":"66f854dfd18ebd1b110be5c4","slug":"science-and-technology-teachers-conclave-was-organized-dehradun-news-c-5-1-drn1030-513105-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शिक्षकों को विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शिक्षकों को विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान से नवाजा
विज्ञापन
Iयूसर्क की ओर से आयोजित किया गया विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अध्यापक कॉन्क्लेवI
उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) की ओर से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अध्यापक कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान से नवाजा गया। आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
मंत्री अग्रवाल ने कहा, शिक्षकों की ओर से किए जा रहे नवाचारी शिक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यों से प्रदेश को अग्रणी बनाने में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। यूसर्क की निदेशक प्रो. अनीता रावत ने कहा, यूसर्क की ओर से राज्य के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए नवाचार, सजृनात्मकता, प्रौद्योगिकी आधारित विज्ञान शिक्षा आदि को केंद्रित करते हुए निचले स्तर पर विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर यूसर्क की ओर से प्रकाशित पुस्तक एलीमेन्ट्री स्पेक्ट्रोस्कोपिक टैक्निक्स का विमोचन किया गया। इस मौके पर विद्यालयी शिक्षा की महानिदेशक झरना कमठान, डाॅ. शालिनी जोशी, नविता सिन्हा आदि मौजूद रहे।
Iइन्हें किया गया सम्मानितI
कार्यक्रम में शिक्षक डाॅ. श्वेता मजगॉई, रश्मि उनियाल, राजमोहन सिंह रावत, गम्भीर पाल सिंह, राजेंद्र कुमार गढ़कोटी, पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सतेंद्र सिंह भंडारी, दिनेश चंद्र कुकरेती, रमेश चंद्र सिंह और मोहन चंद्र को सम्मानित किया गया।