फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Schools will not be able to pressure parents

अभिभावकों पर दबाव नहीं बना सकेंगे स्कूल

Mon, 08 Feb 2021 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Schools will not be able to pressure parents
10वीं व 12वीं कक्षाओं के बाद अब सोमवार से छठी तक की कक्षाओं के लिए स्कूल खुल जाएंगे। कोई भी स्कूल अभिभावकों पर बच्चों को स्कूल भेजने का दबाव नहीं बना सकेगा। अभिभावक स्वेच्छा से बच्चों को स्कूल भेजने को स्वतंत्र होंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों को मनमानी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं कक्षाओं के संचालन को लेकर स्कूल अतिरिक्त एहतियात भी बरत रहे हैं। सैनिटाइजर व सीटों को उचित दूरी पर लगाया है। छोटी कक्षाओं के बच्चों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि ग्रुप में खड़े होने से रोका जा सके। स्कूलों ने अपनी सुविधानुसार नए नियम भी बनाए हैं। सभी स्कूलों ने अभिभावकों को सुविधानुसार कक्षाओं के प्रवेश व छुट्टी का समय मैसेज के माध्यम से सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

इन नियमों का करना होगा पालन
- बच्चों को मुख्य गेट पर सहमति-पत्र दिखाने पर ही प्रवेश मिलेगा।
- मास्क पहनकर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
- अधिकांश स्कूल निर्धारित समय से आधा से एक घंटा पहले कक्षा छह से आठ तक की कक्षा को प्रवेश देंगे। बड़ी कक्षाओं के छात्रों को निर्धारित समय पर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लंच समय में बच्चों के खेलने-कूदने पर रोक रहेगी, ताकि बच्चे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सकें।
- छोटी कक्षाओं के बच्चों पर शिक्षक विशेष निगरानी रखेंगे, ताकि बच्चों का ग्रुप न बन सके।
---
लंबे समय बाद कक्षा छह तक के छात्रों के लिए स्कूल खुल रहे हैं। स्कूलों को गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने को कहा है। कोई भी स्कूल अभिभावकों को बच्चे स्कूल भेजने को बाध्य नहीं कर सकता। अभिभावक स्वेच्छा से बच्चे स्कूल भेजने को स्वतंत्र होंगे।
-आशारानी पैन्यूली, मुख्य शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed