फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand: Schools not to reopen from September 21 due to coronavirus pandemic says education minister Arvind Pandey

उत्तराखंड: 21 सितंबर से नहीं खुलेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने जारी किए निर्देश

Tue, 15 Sep 2020 09:08 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 15 Sep 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand:  Schools not to reopen from September 21 due to coronavirus pandemic says education minister Arvind Pandey
शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में 21 सितंबर से स्कूल नहीं खुलेंगे। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं। वहीं मंत्री के निर्देश के बाद शिक्षा निदेशक ने भी इस संबंध में दोनों मंडलों के अपर निदेशकों को 30 सितंबर तक स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जबकि केंद्र सरकार की ओर से 21 सितंबर से स्कूल खोलने के संबंध में गाइडलाइन जारी की गई है। केंद्र की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि छात्र सुझाव लेने के लिए स्कूल आ सकेंगे, लेकिन अभी स्कूल खोलना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि बच्चों के जीवन से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता, जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती, स्कूल नहीं खोले जाएंगे। उधर, शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने अपर निदेशक गढ़वाल व कुमाऊं को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई पहले की तरह जारी रहेगी

कहा गया है कि कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को विद्यालय में शिक्षकों से दिशा निर्देश प्राप्त करने की प्रक्रिया को 30 सितंबर 2020 तक स्थगित किया जाता है। जबकि ऑनलाइन पढ़ाई पहले की तरह जारी रहेगी।

बता दें कि प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 33 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 10374 हो गई है।प्रदेश में सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है। संक्रमण दर अब तक की सबसे अधिक 6.51 प्रतिशत पर आ गया है। वहीं, रिकवरी दर 66.87 प्रतिशत  और डबलिंग दर 21.89 दिन हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed