फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   school will close for uttarakhand assembly session.

उत्तराखंड: विस सत्र के लिए पढ़ाई की तिलांजलि

Sun, 25 Oct 2015 07:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कर्णप्रयाग
ब्यूरो / अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Sun, 25 Oct 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
school will close for uttarakhand assembly session.

आगामी दो नवंबर से प्रस्तावित विधानसभा सत्र गैरसैंण और आसपास के आठ स्कूलों पर भारी पड़ने वाला है।

विज्ञापन


सत्र के दौरान सुरक्षा बलों के जवानों और अन्य कर्मियों को इन स्कूलों में ठहराने की व्यवस्था की जा रही है। इन स्थितियों में यहां कक्षाएं लगाना मुश्किल होगा, लिहाजा शिक्षा विभाग सत्र के दौरान इन स्कूलों में अवकाश घोषित करने की तैयारी में है।

हालांकि स्कूल बंद होने से पढ़ाई को होने वाले नुकसान की भरपाई अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर करने की बात अधिकारी कह रहे हैं। राज्य विधानसभा का सत्र दो नवंबर से गैरसैंण के नवनिर्मित पॉलीटेक्निक भवन में चलेगा।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश के सभी विधायक, मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी के साथ ही विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के जवानों की यहां तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए आसपास के आठ से अधिक स्कूलों को खाली करने के लिए कहा गया है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने राजकीय इंटर कॉलेज भराड़ीसैंण, मेहलचौंरी, गैरसैंण, आगरचट्टी, मालसी, विद्या मंदिर, बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय जूनियर हाईस्कूल सलियाना में करीब हफ्ते भर तक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।

भराड़ीसैंण में विधानसभा, सचिवालय के अधिकारियों और कर्मियों के साथ ही मंत्रियों और विधायकों का स्टाफ ठहरेगा। सुरक्षा बलों के लिए अन्य विद्यालयों में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। ऐसे में कक्षाओं का संचालन मुश्किल होगा।


मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत ने कहा कि सत्र के लिए गैरसैंण सहित आसपास के करीब आठ स्कूलों में अवकाश कर दिया जाएगा। करीब सप्ताह भर बंद रहने के बाद अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन कर बच्चों की पढ़ाई पूरी करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed