{"_id":"5b3c56284f1c1bc0248b45e6","slug":"school-bus-stops-under-bridge-in-khatima","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरब्रिज में पहुंचते ही बंद हुई स्कूल बस, बच्चों में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरब्रिज में पहुंचते ही बंद हुई स्कूल बस, बच्चों में मची चीख पुकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम की पहली ही बारिश में रेलवे की ओर से खटीमा से मझोला के बीच बनाए गए दो अंडरब्रिजों की पोल खुल गई है। मंगलवार को बरी अंजनियां के अंडरब्रिज पर करीब चार फुट पानी भरने से रेलवे लाइन के नीचे पहुंचते ही निजी स्कूल की एक बस बंद हो गई। इससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। वहीं, गुर्जर बस्ती जाने वाले रास्ते पर हल्दी में बने अंडरब्रिज में भी पानी भरने पर लोगों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन
मंगलवार को एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। बरी अंजनियां में बनाए गए अंडरब्रिज में पानी भरने से रेलवे लाइन के नीचे पहुंचते ही बस बंद हो गई। इस पर बच्चे शोर मचाने लगे तो आसपास के लोग वहां पहुंचे और पानी में घुसकर बच्चों को बाहर निकाला। प्रधान नीलम पासी एवं इंद्रदेव पासी ने इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों से बात की। प्रधान पासी ने कहा कि रेलवे के अधिकारियों ने कहा है कि बेहद जरूरी होने की स्थिति में वह दीवार तोड़कर पानी निकलवा सकते हैं। वहीं हल्दी में बने अंडरब्रिज में भी तीन से चार फुट पानी भरने पर गांव के लोगों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मांग की कि अंडरब्रिज से पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए, वरना वह आंदोलन करेंगे। इस दौरान तनवीर सिंह, भजन सिंह तलवार, गुरप्रीत सिंह, दिलबाग सिंह, हरदीप सिंह, सतनाम सिंह, मेजर सिंह, अमरीक सिंह, जगजीत सिंह शामिल थे। इधर, विकासखंड के विभिन्न गांवों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही है और बच्चों को स्कूल जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
बारिश से जल भराव, जनजीवन अस्त-व्यस्त
नगर के कई हिस्सों पर बारिश के चलते जल भराव होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में बहने वाले बरसाती नाले उफान पर आने लगे हैं। इस दौरान एनएचएआई द्वारा निर्माणाधीन नाली एवं राजीव नगर एल्केमिस्ट स्कूल मार्ग की हालत दयनीय हो गई है। टीचर्स कॉलोनी स्थित कॉलेज रोड पर विगत दो दिन से जल भराव की स्थिति बनी है। पालिका की अधिशासी अधिकारी कमला पांडे ने टीम के साथ जेसीबी से जल मग्न मार्ग का निकासी कराई। इधर, सितारगंज रोड पर तहसील से आगे कोर्ट की दीवार की ओर भी बरसाती पानी का भराव हुआ। इसके अलावा कूर्मांचल कॉलोनी के आंतरिक मार्ग पर भी जगह-जगह जल भराव एवं गड्ढे बनने से लोग परेशान रहे।