फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   school bus incharge harass bus conductor.

मांगे अपने पैसे तो हुई दिल-दहलाने वाली बर्बरता

Fri, 07 Aug 2015 10:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Aug 2015 10:02 AM IST
विज्ञापन
school bus incharge harass bus conductor.

राजधानी देहरादून में राजपुर रोड स्थित एक स्कूल में लेन-देन के विवाद में बस इंचार्ज ने बस के परिचालक की बुरी तरह पिटाई कर दी।

विज्ञापन


हमले में उसकी रीढ़ की हड्डी तक टूट गई। पुलिस ने सिर्फ एनसीआर दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर जानलेवा हमला करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सहस्त्रधारा रोड के कंडोली राजीव नगर निवासी सरोजनी भट्ट ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका बेटा आनंद राजपुर रोड स्थित एक स्कूल में परिचालक था, लेकिन कुछ समय पहले नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन


29 जुलाई को वह बकाया रकम लेने के लिए स्कूल गया था। आरोप है कि बसों के इंचार्ज ने कहासुनी के बाद उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। हमले में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमआई में वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली। अब आरोपी पुलिस के जरिए उन पर समझौते का दबाव बना रहा है। एसएसपी से संगीन धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed