फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scholarship Scam uttarakhand: SIT recorded statements of 25 students

दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाला : एसआईटी ने दर्ज किए 25 विद्यार्थियों के बयान

Wed, 27 Nov 2019 09:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 27 Nov 2019 09:57 AM IST
सार

  • मोहल्ला नत्था सिंह निवासी सभी छात्र-छात्राओं से की पूछताछ 

विज्ञापन
Scholarship Scam uttarakhand: SIT recorded statements of 25 students
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

शैक्षणिक संस्थान से हमसाज होकर दशमोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को गुमराह कर छात्रवृत्ति की रकम हड़पने के मामले में जांच को पहुंची एसआईटी ने एक मोहल्ले के करीब 25 छात्र-छात्राओं से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। इस मामले में पूर्व में कई बिचोलियों एवं पांच शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया हुआ है। 

विज्ञापन


सोमवार को एसआईटी प्रभारी भीम भास्कर आर्य ने मोहल्ला नत्था सिंह में छात्र-छात्राओं के बयान दर्ज किए। बीबी आर्य ने बताया कि पूछताछ में छात्र-छात्राओं ने बताया कि बिचौलियों ने उनके दस्तावेज लेकर उनकी छात्रवृत्ति हड़प ली है। इन मामलों में शैक्षणिक संस्थान भी शामिल हैं। इन कृत्यों से राज्य सरकार को लाखों रुपयों का चूना लगा है।
विज्ञापन


एसआईटी प्रभारी ने बताया कि प्रकरण में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके अलावा हरियाणा, राजस्थान, मेरठ के संस्थानों के स्वामी प्रबंधक, अध्यक्ष एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, मामले में विवेचना कर रहे एसएसआई ललित जोशी ने कई छात्रों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षण संस्थानों के संचालकों से पूछताछ के लिए जाएगी एसआईटी

दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में अब तक दूसरे प्रदेश के नौ संस्थानों के नाम सामने आए थे। जिले के छात्रों को दलालों ने फर्जी दस्तावेजों से इन संस्थानों में प्रवेश दिखाया और छात्रवृत्ति निकाली गई। एसआईटी ने अब तक नौ दलालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सोमवार को बाजपुर में गिरफ्तार तीन दलालों से एसआईटी के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगा है।


दलालों ने बाहरी राज्यों के शिक्षण संस्थान, उनके संचालकों और अधिकारियों के बारे में कई अहम जानकारी एसआईटी को दी है। इसी कारण एसआईटी की टीमें अब राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश भेजी जाएगी। जिले में नामजद सभी संस्थानों के संचालकों और अधिकारियों से पूछताछ करेगी। सूत्रों की मानें शुक्रवार को जिले की टीमें राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होगी। टीम यहां पर पूछताछ करेगी। पूछताछ के बाद शिक्षण संस्थानों और उनके अधिकारियों की गिरफ्तार भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed