फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scholarship Scam Uttarakhand: Case Filed Against Saharanpur University

छात्रवृत्ति घोटाला: सहारनपुर की यूनिवर्सिटी पर मुकदमा दर्ज, एक करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप

Fri, 03 Jul 2020 10:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Jul 2020 10:52 PM IST
सार

  • 174 छात्रों की एक करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप
  • एसआईटी की जांच पर हुआ डालनवाला थाने में मुकदमा 

विज्ञापन
Scholarship Scam Uttarakhand: Case Filed Against  Saharanpur University
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छात्रवृत्ति के करीब एक करोड़ रुपये के गबन के आरोप में सहारनपुर की शोभित यूनिवर्सिटी के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इस यूनिवर्सिटी ने 174 छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति की रकम का गबन किया है। एसआईटी ने कई छात्र-छात्राओं से जब पूछताछ की तो कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आईं। 

विज्ञापन


आईपीएस मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच चल रही है। अब तक हरिद्वार, दून और सीमावर्ती जनपदों के कई शिक्षण संस्थानों के संचालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। मामले में कई बड़े संस्थानों के संचालक जेल भी जा चुके हैं।
विज्ञापन


अब शोभित यूनिवर्सिटी आदर्श एरिया गंगोह सहारनपुर उत्तर प्रदेश के खिलाफ भी एसआईटी को तमाम सुबूत मिले हैं। इसी के आधार पर इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी की शिकायत पर डालनवाला में यूनिवर्सिटी के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


181 छात्रों की मांगी थी छात्रवृत्ति 
इस संस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2013-14 में कुल 181 छात्रों की छात्रवृत्ति का मांगपत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी को मिला था। इसके सापेक्ष 2014-15 में कुल 174 छात्र-छात्राओं के बैंक खातें में कुल 99.52 लाख रुपये की छात्रवृत्ति जमा कराई गई। इस मामले में एसआईटी ने कुल 34 छात्र-छात्राओं के बयान दर्ज किए हैं। इनमें तमाम तरह की अनियिमिताएं सामने आईं। 

किसी का पता गलत तो किसी का खाता 
- 44 खाते पीएनबी सहारनपुर के पाए गए, जिन्हें प्रबंधक ने गलत बताया।
- 127 कथित छात्रों के बैंक खाते एसबीआई सरसावा सहारनपुर के थे। इनके स्टेटमेंट में पते जौनसार बावर क्षेत्र के हैं। 
- 34 छात्रों से जब पूछताछ हुई तो पता चला कि 30 ने तो कभी इस यूनिवर्सिटी में प्रवेश ही नहीं लिया। 
- चार अन्य कथित छात्रों ने भी छात्रवृत्ति लेने से इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed