{"_id":"5dbc009d8ebc3e014757bb7d","slug":"scholarship-scam-uttarakhand-accused-officer-geetaram-nautiyal-in-dehradun-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड छात्रवृत्ति घोटाला: आरोपी गीताराम नौटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड छात्रवृत्ति घोटाला: आरोपी गीताराम नौटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
Sat, 02 Nov 2019 10:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
गीताराम नौटियाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल को अपर जिला जज श्रीकांत पांडेय की अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। शुक्रवार को जमानत अर्जी भी दाखिल की गई, लेकिन अभियोजन ने इसके लिए समय मांग लिया। अब इस पर सुनवाई चार नवंबर को होनी है।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाले के सूत्रधार माने जाने वाले गीताराम नौटियाल गिरफ्तारी से बचने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की शरण भी ले चुके थे। लेकिन, राहत नहीं मिली थी। इसके बाद वे बृहस्पतिवार को एकाएक सिडकुल थाने में पुलिस के समक्ष आ गए, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने शुक्रवार को गीताराम नौटियाल को स्पेशल विजिलेंस जज श्रीकांत पांडेय की अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
शासकीय अधिवक्ता राजीव गुप्ता ने बताया कि अदालत ने अभियोजन की मांग के आधार पर गीताराम नौटियाल को 14 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथ ही नौटियाल की तरफ से जमानत अर्जी भी न्यायालय में लगाई गई। इस पर अभियोजन ने तैयारी के लिए न्यायालय से वक्त मांगा था, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया। जमानत अर्जी पर अब चार नवंबर को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
बता दें कि छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें कई शिक्षण संस्थानों के मालिक व अधिकारी शामिल हैं। प्रकरण में अभी विवेचना जारी है। बताया जा रहा है कि अभी कुछ और रसूखदारों की गिरफ्तारी हो सकती है।