{"_id":"5da9c08f8ebc3e01536a09a6","slug":"scholarship-scam-notice-of-attachment-on-geetaram-nautiyal-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति घोटाले में फरार गीताराम नौटियाल के घर कुर्की का नोटिस चस्पा, तलाश में जुटी एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति घोटाले में फरार गीताराम नौटियाल के घर कुर्की का नोटिस चस्पा, तलाश में जुटी एसआईटी
Fri, 18 Oct 2019 07:11 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 18 Oct 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
छात्रवृत्ति घोटाले में फरार चल रहे समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल पर एसआईटी का शिकंजा कसा जाने लगा है। शुक्रवार को एसआईटी ने देहरादून के बसंत विहार में संयुक्त निदेशक के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। अब कोर्ट से कुर्की के आदेश लेने की तैयारी में एसआईटी जुट गई है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल की गिरफ्तारी पर स्टे लेने की याचिका खारिज कर दी। इधर, पहले से ही एसआईटी गीताराम नौटियाल के गैर जमानती वारंट लेकर उसकी धरपकड़ में जगह जगह दबिश दे रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
पिछले दिनों एसआईटी ने कुर्की की तैयारी भी शुरू कर दी थी। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद शुक्रवार को एसआईटी के निरीक्षक कमल कुमार लुंठी की अगुवाई में एसआईटी टीम सीधे देहरादून की बसंत विहार कॉलोनी पहुंची।
विज्ञापन
जहां पहुंचकर एसआईटी टीम ने फरार चल रहे संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में मुनादी भी कराई गई। एसआईटी अध्यक्ष मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपित संयुक्त निदेशक की तलाश में एसआईटी जुटी हुई है। यदि वह गिरफ्तारी नहीं होते हैं तो कुर्की होना तय है। कुर्की की कार्रवाई से पहले की कार्रवाई शुक्रवार को की जा चुकी है।