फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scholarship Scam: Case filed against three institutes of Dehradun

उत्तराखंड छात्रवृत्ति घोटाला :  देहरादून के तीन संस्थानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 04 Dec 2019 10:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 04 Dec 2019 10:21 AM IST
सार

  • दून के सनराइज इंस्टीट्यूट, हिमालयन इंस्टीट्यूट और एसबी कालेज में पकड़ा घोटाला
  • एसआईटी जांच के बाद पटेलनगर, सहसपुर और विकासनगर में अभियोग दर्ज

विज्ञापन
Scholarship Scam: Case filed against three institutes of Dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी ने मेहूंवाला के सनराइज इंस्टीट्यूट, राजावाला के हिमालयन इंस्टीट्यूट और विकासनगर के एसबी कालेज के प्रबंधतंत्र के खिलाफ सरकारी धन के गबन करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले एसआईटी प्रेमनगर के एक शिक्षण संस्थान के मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन

 
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के फर्जी प्रवेश दर्शाकर छात्रवृत्ति हड़पने के मामले में एसआईटी ने देहरादून के शिक्षण संस्थाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में तीन संस्थानों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराए गए हैं।
विज्ञापन


पहला मुकदमा पटेलनगर कोतवाली में मेहूंवाला स्थित सनराइज इंस्टीट्यूट ऑफ  मैनेजमेंट एंड साइंस ऋ षि विहार के संचालक के खिलाफ एसआईटी में उप निरीक्षक सुखपाल सिंह ने दर्ज कराया है। बताया गया कि 2012-13 से वर्ष 2014-15 तक जिला समाज कल्याण अधिकारी की तरफ से 2,15,72,800 रुपये जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी छात्राें का प्रवेश दर्शाकर सरकारी धन को ठिकाने लगाया गया

जांच में पता चला कि हर छात्रों के फर्जी छात्राें का प्रवेश दर्शाकर सरकारी धन को ठिकाने लगाया गया है। छात्रवृत्ति घोटाले का दूसरा मुकदमा उप निरीक्षक मनोज नेगी ने एसबी कालेज आफ  एजूकेशन बाईपास रोड विकासनगर के मालिक और संचालकों के खिलाफ दर्ज कराया है।

2011-12 से लेकर 2016-17 तक कालेज को 2,68,61,000 की छात्रवृत्ति वितरित की गई। छात्रवृत्ति वितरण में व्यापक अनियमितताएं पकड़ी गईं। शासनादेशों के अनुसार छात्रवृत्ति की धनराशि वर्ष 2014 तक छात्रों के बैंक खातों में दिए जाने का प्रावधान था, लेकिन छात्रवृत्ति सीधे संस्थान के बैंक खाते में स्थानांतरित हुई। घोटाले का तीसरा मुकदमा हिमालयन इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च राजावाला प्रेमनगर के खिलाफ दर्ज हुआ है। 

छात्रवृत्ति वितरण को तीन और कालेजों में घोटाला पकड़ा गया है। इन संस्थानाें के संचालकाें खिलाफ पटेलनगर, सहसपुर और विकासनगर थाने में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। तथ्यों के आधार पर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अन्य संस्थानों के खिलाफ भी अभी जांच विचाराधीन है।  
- मंजूनाथ टीसी, प्रभारी एसआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed