फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scholarship: Recognition of colleges again stuck on scholarship Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand News: चिंताजनक...होनहारों की छात्रवृत्ति पर इस साल भी कॉलेजों की मान्यता का अड़ंगा

Fri, 16 Jun 2023 02:45 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 16 Jun 2023 02:45 PM IST
सार

समाज कल्याण विभाग ने कॉलेजों को मान्यता-संबद्धता के प्रमाण जमा कराएं जाने के लिए पत्र भेजा था। मान्यता-संबद्धता न होने पर उस कॉलेज के छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाएगी।

विज्ञापन
Scholarship: Recognition of colleges again stuck on scholarship Uttarakhand News in hindi
छात्रवृत्ति - फोटो : istock

विस्तार

उत्तराखंड के निजी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों की छात्रवृत्ति पर इस साल भी कॉलेजों की मान्यता व संबद्धता का अड़ंगा लग सकता है। समाज कल्याण विभाग ने पहले ही सभी कॉलेजों को इस बाबत पत्र जारी कर दिया है। उन्हें कहा गया है कि वह समय से अपने संबंधित प्रमाण विभाग में जमा करा दें।

विज्ञापन

दरअसल, वर्ष 2019 में समाज कल्याण विभाग ने यह आदेश जारी किया था कि शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता, संबद्धता का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ही छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इस आदेश से कई कॉलेज अपने प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाए थे और उनके छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली थी। इसी आदेश का हवाला देते हुए समाज कल्याण विभाग ने सभी कॉलेजों को पत्र भेजा है।

विज्ञापन

कॉलेजों को मान्यता के पत्र जारी नहीं हुए
चिंताजनक बात ये है कि श्रीदेव सुमन विवि के तमाम कॉलेज ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक मान्यता का पत्र जारी नहीं हो पाया है। कई साल से उनके मान्यता, संबद्धता के पत्र लटके हुए हैं। एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल का कहना है कि कॉलेजों को मान्यता के पत्र जारी नहीं हुए हैं। इस संबंध में जल्द ही अधिकारियों से वार्ता करने के साथ ही राजभवन में राज्यपाल से भी अनुरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में चार नए नर्सिंग कॉलेजों के लिए जमीन की तलाश शुरू, मेडिकल परिसर के आसपास ही खुलेंगे

पिछले साल 12 हजार से ज्यादा रह गए थे वंचित

पिछले साल भी कॉलेजों की मान्यता व संबद्धता का यह प्रकरण सामने आया था। इस वजह से प्रदेश के 12 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित रह गए थे। कई कॉलेजों की ओर से समय से यह प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed