फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SC Minor Girl physical Assaulted by Upper caste man in tehri uttarakhand

नई टिहरीः दुष्कर्म के आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा, जल्द दर्ज कराए जाएंगे बच्ची के बयान 

Sat, 01 Jun 2019 06:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 01 Jun 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
SC Minor Girl physical Assaulted by Upper caste man in tehri uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर

अनुसूचित जाति की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने पीड़ित बच्ची के बयान जल्द दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन


जौनपुर क्षेत्र में गुरुवार को एक दरिंदे ने अपने ही गांव की नौ वर्ष की मासूम को घर में अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म कर समाज को शर्मसार कर दिया था। जिससे इस घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग उठाई है।

विज्ञापन

अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

समाज के लोगों ने अनुसूचित जाति पर बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई। पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक दो बच्चों के पिता को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। उसे आज विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) कुमकुम रानी की अदालत में पेश किया गया।

जहां अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक उत्तम सिंह जिमीवाल ने बताया कि जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने बच्ची के बयान दर्ज कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों की सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed