{"_id":"6a67301325f1e18c9b0d4e9a","slug":"sawan-somvar-bright-sunshine-at-kedarnath-improved-weather-brings-a-lively-atmosphere-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath: सावन सोमवार: धाम में मौसम खुलने से बढ़ी रौनक, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath: सावन सोमवार: धाम में मौसम खुलने से बढ़ी रौनक, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव की गूंज
Mon, 27 Jul 2026 03:50 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 27 Jul 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केदारनाथ धाम में सोमवार सुबह मौसम साफ होने से धाम में रौनक बढ़ गई। हल्की धूप खिलने से श्रद्धालुओं को राहत मिली। मौसम खुलने के साथ ही बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। वहीं जनपद के निचले क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Kanwar Yatra: दून शहर में नहीं घुसेंगे कांवड़ियों के वाहन, जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस का नया प्लान लागू
विज्ञापन
रविवार को कुल 682 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इसके साथ ही यात्रा शुरू होने से अब तक 14,16,022 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के अलावा जखोली, अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ क्षेत्र में सुबह से हल्की बारिश हो रही है।
विज्ञापन