{"_id":"6629b1427caf9a8d14076f36","slug":"saw-fell-on-three-green-mango-trees-in-telpura-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-398769-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: तेलपुरा में आम के तीन हरे पेड़ों पर चली आरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: तेलपुरा में आम के तीन हरे पेड़ों पर चली आरी
विज्ञापन
सहसपुर ब्लॉक क्षेत्र में चोरी छिपे हरे फलदार पेड़ों की अवैध कटान जारी है। तेलपुरा में आम के तीन हरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। वहीं प्लॉट में खड़े तीन आम के पेड़ों की हैवी लॉपिंग भी की गई। सूचना पर उद्यान सचल दल की टीम मौके पर पहुंची। टीम प्लॉट के मालिक की जानकारी जुटा रही है।
बुधवार को उद्यान निरीक्षक सहसपुर तहसीन खान को तेलपुरा में आम के हरे पेड़ों के अवैध कटान की सूचना मिली। सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। टीम को मौके पर तीन पेड़ों के ठूंठ और प्रकाष्ठ मिला। आम के तीन अन्य हरे पेड़ों की कटान से पहले सुविधा के लिए हैवी लॉपिंग की गई थी।
टीम को मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। टीम ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन प्लॉट स्वामी के विषय में जानकारी नहीं मिल पाई। उद्यान निरीक्षक ने बताया कि राजस्व विभाग से भूमि का खसरा नंबर और मालिक की जानकारी ली जा रही है। बताया कि जानकारी लेने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।