{"_id":"653568b405ff9c53030d17c8","slug":"satsang-was-organized-at-nirankari-bhawan-line-jeevangarh-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-272341-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरंकारी मिशन देता है मानवता का संदेश : राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरंकारी मिशन देता है मानवता का संदेश : राठौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Iनिरंकारी भवन में सत्संग का आयोजन, अंतरराष्ट्रीय समागम पर चर्चाI
लाइन जीवनगढ़ स्थित निरंकारी भवन में सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में आगामी 28-30 अक्तूबर के बीच हरियाणा के समालखा में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय समागम को लेकर चर्चा की गई। समागम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
ब्रांच मुखी महात्मा नरेंद्र कुमार राठौर ने कहा कि विकासनगर से समागम में शामिल होने के लिए दो बसें 27 अक्तूबर को रवाना होंगी। समारोह ऐतिहासिक होगा। देश-विदेश से महात्मा समागम में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन शांति, समरसता, विश्व बंधुत्व और मानवता का संदेश देगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परमात्मा एक है। परमात्मा ही इस संसार को चलाने वाला है। बिना गुरु के परमात्मा नहीं मिल सकता। सिर्फ गुरु ही परमात्मा से साक्षात्कार करा सकता है। सत्संग में आने से मनुष्य में परमात्मा को जानने की जिज्ञासा उत्पन्न होती है। यही जिज्ञासा परमात्मा को पाने की पहली सीढ़ी है। जिज्ञासा से परमात्मा का ज्ञान होता है।
विज्ञापन
गुरु ही परमात्मा से साक्षात्कार करता है। सत्संग में आकर ही सच्चे गुरु का ज्ञान संभव है। इस मौके पर पिंकी देवी, चंदा देवी, स्नेह प्रभा, आरती हिंगवाण, विक्रम सिंह रावत, मुकेश कुमार, राकेश आदि मौजूद रहे।