फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Satopanth lake visible now after snow melt in india last village mana

अब फिर से दिखने लगी सतोपंथ झील, आपको भी करना है दीदार तो चले आइए यहां...

Thu, 04 Jul 2019 10:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Jul 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
Satopanth lake visible now after snow melt in india last village mana
सतोपंत झील - फोटो : अमर उजाला

तापमान बढ़ने से बर्फ से ढकी सतोपंथ झील अब दिखने लगी है। बदरीनाथ धाम के दर्शनों के बाद अधिकांश तीर्थयात्री सतोपंथ की यात्रा पर भी जा रहे हैं। इस वर्ष भारी बर्फबारी के कारण सतोपंथ का पैदल रास्ता भी बर्फ से ढका हुआ था।

विज्ञापन


हालांकि अभी भी रास्ते में अलकापुरी, चक्रतीर्थ और सहस्रधारा में हिमखंड पसरे हुए हैं। समुद्र तल से 4600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सतोपंथ झील देश के अंतिम गांव माणा से 19 किमी की दूरी पर स्थित है।

विज्ञापन

संतोपथ ताल अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। सतोपंथ झील की पैदल यात्रा जहां तीर्थयात्रियों के लिए आस्था से भरी है, वहीं साहसिक पर्यटकों के लिए रोमांचक है। सतोपंथ क्षेत्र में तापमान बढ़ने के साथ ही ग्लेशियरों के पिघलने से सतोपंथ झील भी दिखने लगी है।

जून माह में सतोपंथ सरोवर ग्लेशियर से ढका था, लेकिन अब तापमान बढ़ने के साथ ही यहां ग्लेशियर भी पिघलने लगे हैं। सतोपंथ की ट्रेकिंग पर गए दिनेश उनियाल ने बताया कि ग्लेशियर पिघलने से सतोपंथ झील दिखने लगी है। यहां मौसम पल-पल में बदल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed