{"_id":"5af703904f1c1bda408b4cd7","slug":"satellite-phone-use-in-indo-china-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चीन सीमा पर सेटेलाइट फोन के प्रयोग से भारत में हड़कंप, जांच में जुटा खुफिया तंत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन सीमा पर सेटेलाइट फोन के प्रयोग से भारत में हड़कंप, जांच में जुटा खुफिया तंत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
Updated Sun, 13 May 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
satellite phone
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन सीमा पर सेटेलाइट फोन के इस्तेमाल से सरकारी तंत्र में हड़कंप मच गया है। गुप्तचर एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी ने चीन सीमा के नजदीक सेटेलाइट फोन का प्रयोग होने की पुष्टि की है।
वहीं, खुफिया विभाग और चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी के अधिकारियों ने सेटेलाइट फोन के इस्तेमाल की बात से साफ इनकार किया है।
मिलम से मलारी के बीच सेटेलाइट फोन के प्रयोग की सूचना
milam
शनिवार की सुबह चीन सीमा के नजदीक मिलम से मलारी के बीच सेटेलाइट फोन के प्रयोग की सूचना आई। इस संबंध में उपजिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी ने बताया कि चीन सीमा के नजदीक मिलम और मलारी के बीच सेटेलाइट फोन का प्रयोग हुआ है। सेटेलाइट फोन से बात करने वाले व्यक्ति ने फ्रैंच में बात की है।
उन्होंने बताया कि इस समय पर्यटकों के आठ समूह मिलम गए हैं, जहां जाने के लिए किसी प्रकार की अनुमति की जरूरत नहीं होती।
वहीं, इनरलाइन लाखुड़ीभेल तक जाने के लिए भी किसी ने अनुमति भी नहीं ली है। उन्होंने बताया कि गुप्तचर एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि इस समय पर्यटकों के आठ समूह मिलम गए हैं, जहां जाने के लिए किसी प्रकार की अनुमति की जरूरत नहीं होती।
वहीं, इनरलाइन लाखुड़ीभेल तक जाने के लिए भी किसी ने अनुमति भी नहीं ली है। उन्होंने बताया कि गुप्तचर एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।