{"_id":"5abe60df4f1c1bf4618b482c","slug":"satellite-phone-found-with-delhi-tourist-in-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में दिल्ली के बिल्डर के पास मिला सैटेलाइट फोन, इंटेलीजेंस में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी में दिल्ली के बिल्डर के पास मिला सैटेलाइट फोन, इंटेलीजेंस में हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Updated Fri, 30 Mar 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
satellite phone found with delhi tourist in mussoorie
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलिट्री इंटेलीजेंस और एलआईयू ने बुरांसखंडा से दिल्ली निवासी एक बिल्डर के पास से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन जब्त किया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर रात आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए राजपुर थाने लाया गया। शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस सैटेलाइट फोन से जुड़े कॉल डिटेल्ट की विस्तृत जांच-पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल हरियाणा में भी हुआ था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मिलिट्री इंटेलीजेंस को मसूरी रेंज में प्रतिबंधित सैटेलाइट मोबाइल फोन के इस्तेमाल होने की सूचना मिली। मिलिट्री इंटेलीजेंस के उच्च अधिकारियों ने एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती को इसकी जानकारी दी। मिलट्री इंटेलीजेंस और एलआईयू की टीम ने सैटेलाइट फोन की लोकेशन ट्रैस की तो यह धनोल्टी के निकट बुरांसखंडा में एक्टिवेट पाया गया। देर रात करीब 12 बजे मौके पर पहुंची इंटेलीजेंस की टीम ने बुरांसखंडा के एक कॉटेज से दिल्ली निवासी आलोक कुमार (43) को सैटेलाइट फोन के साथ हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी को राजपुर थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सैटेलाइट फोन से बीती रात करीब सात से आठ बजे के बीच बेटे और पत्नी के दो मोबाइल नंबरों पर बातचीत की है। सूत्रों के अनुसार, गत 14 मार्च को आरोपी ने दुबई से वहां की 1,466 दिरहम की कीमत का थुराया कंपनी का मॉडल नंबर एक्सटी लाइट सैटेलाइट मोबाइल फोन खरीदा था, जो हिंदुस्तान में प्रतिबंधित है। सूत्रों के हवालों से मिली खबर के अनुसार, दो दिन पूर्व यह सैटेलाइट फोन हरियाणा में भी इस्तेमाल किया गया था।
हालांकि, जब तक हरियाणा पुलिस ने इसकी जानकारी जुटाई तब तक आरोपी हरियाणा से बाहर निकल चुका था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पेशे से बिल्डर है और उसके साथ अन्य सात लोग भी बुरांसखंडा स्थित कॉटेज पहुंचे थे। मसूरी-चंबा रोड पर बुरांसखंडा में यह कॉटेज भी उसी का बताया जा रहा है। स्थानीय बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलरों से भी आरोपी के संपर्क होने की आशंका के मद्देनजर पुलिस इस संबंध में गहन जांच-पड़ताल में जुट गई है।
शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मिलिट्री इंटेलीजेंस और खुफिया विभाग की ओर से उससे प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन के बारे में पूछताछ की जा रही है।
- निवेदिता कुकरेती, एसएसपी देहरादून