फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sashastra Seema Bal IG Sanjay Kumar says that every inch of land along Nepal border is safe

उत्तराखंड: एसएसबी के आईजी बोले-सुरक्षित है नेपाल सीमा से लगी एक-एक इंच जमीन, सीमावर्ती क्षेत्रों में कहीं कोई अशांति नहीं

Sat, 05 Jun 2021 10:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 05 Jun 2021 10:26 PM IST
सार

शनिवार को एसएसबी परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि तकनीकी और वैज्ञानिक आधार पर सीमांकन कराने के निर्णय से कोई विवाद नहीं रह जाएगा। नेपाल के लोगों और भारतीयों के बीच प्रगाढ़, भरोसेमंद रिश्तों के चलते सीमावर्ती क्षेत्रों में कहीं कोई अशांति नहीं है। 

विज्ञापन
Sashastra Seema Bal IG Sanjay Kumar says that every inch of land along Nepal border is safe
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के आईजी (महानिरीक्षक) संजय कुमार ने कहा कि नेपाल से लगी भारतीय सीमा की एक-एक इंच जमीन पूरी तरह सुरक्षित है। सीमांकन को लेकर यदाकदा होने वाले छिटपुट विवाद कभी नदी के रुख बदलने और कभी स्थानीय स्तर पर कतिपय असामाजिक तत्वों की हरकतों की वजह से होते हैं, लेकिन दोनों पक्षों ने संवाद के जरिये ऐसे विवादों को निपटा लिया है। 
विज्ञापन


शनिवार को एसएसबी परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि तकनीकी और वैज्ञानिक आधार पर सीमांकन कराने के निर्णय से कोई विवाद नहीं रह जाएगा। नेपाल के लोगों और भारतीयों के बीच प्रगाढ़, भरोसेमंद रिश्तों के चलते सीमावर्ती क्षेत्रों में कहीं कोई अशांति नहीं है। 
विज्ञापन


नेपाल से लगी प्रदेश की 250 किलोमीटर लंबी सीमा में सड़क और संचार सुविधा के विस्तार के साथ आधारभूत ढांचा सशक्त किया गया है। काली नदी से लेकर थल मार्ग पर चौकसी के लिए सीसीटीवी, नाइट विजन कैमरे सहित सभी अत्याधुनिक उपकरण हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने कहा कि सीमा क्षेत्र की हिफाजत के लिए एसएसबी अन्य एजेंसियों (पुलिस, प्रशासन, वन विभाग) के साथ नेपाल के अधिकारियों से भी नियमित रूप से संवाद कर गलतफहमी को दूर करती है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ इलाकों के सीमावर्ती इलाकों में देश की सुरक्षा करने वाले जवानों की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। एसएसबी ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की मदद करने के साथ उनका भरोसा जीतने के लिए सामाजिक जिम्मेदारी को और संजीदगी से निभाते हुए विकास कार्य में हाथ बंटाएगी। इस मौके पर पंचम वाहिनी के कमांडेंट प्रमोद देवरानी भी मौजूद थे। 
Trending Videos

आईजी ने एसएसबी की कॉलोनी का लोकार्पण किया 

एसएसबी की पंचम वाहिनी के अधिकारी-कार्मिकों को अब आवासीय समस्या नहीं झेलनी होगी।  एसएसबी परिसर में टाइप-2 के 128 आवास बनकर तैयार हो गए हैं। शनिवार को आईजी संजय कुमार ने इस आवासीय परिसर का शुभारंभ किया। एसएसबी के पंडित जयप्रकाश दुबे ने पूजा-अर्चना की रस्म अदा करवाई। 

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुशील और जेई संदीप कुमार ने बताया कि 2016 से शुरू इस निर्माण को पांच साल में पूरा किया गया। निर्माण कार्य में कुल 23.65 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस मौके पर संदीक्षा अध्यक्ष डॉ. निधि प्रसाद, कमांडेंट प्रमोद देवरानी सेकेंड कमांडेंट हरीश चंद्र जोशी, डिप्टी कमांडेंट हरेंद्र सिंह, संतोष पंडित, एसी घनश्याम पटेल, डॉ. शिवानी, निरीक्षक संदीप कुमार, देवराम, संजीब नाथ, अरुण कुमारदन सिंह आदि मौजूद रहे।  

इससे पूर्व उन्होंने वाहिनी परिसर के कामकाज का निरीक्षण किया। कहा कि परिसर में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का लाभ एसएसबी सहित अन्य केंद्रीय एजेंसियों के कार्मिकों के बच्चों को भी हो रहा है। आईजी ने वाहिनी के बकाया निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मियों की समस्याएं भी सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। 

एसएसबी ने दस बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया 
कोविड से बचाव के लिए एसएसबी ने स्वास्थ्य सुविधा विहीन क्षेत्र पंचेश्वर में कोविड केयर सेंटर (सीसीसी) बनाया है। आईजी संजय कुमार ने इसका औपचारिक शुभारंभ किया। सहायक कमांडेंट डॉ. शिवानी ने बताया कि दस बेड के इस सीसीसी में ऑक्सीजन की भी सुविधा होगी। फिलहाल यहां एक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर है। जल्द ही कुछ और  कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस कोविड केयर सेंटर के खोले जाने से नेपाल सीमा से लगे इस क्षेत्र के लोगों को कोरोना संक्रमण की सूरत में तत्काल इलाज मिल सकेगा।

शहीद वाटिका में रोपे 40 फलदार पौधे 
शहीदों को याद करने के लिए एसएसबी परिसर में शहीद वाटिका का निर्माण किया गया है। पर्यावरण दिवस पर आईजी संजय कुमार और कमांडेंट प्रमोद देवरानी ने आड़ू और संदीक्षा अध्यक्ष डॉ. निधि प्रसाद ने सिटरस फल का पौध लगाया। शहीद वाटिका में कुल 40 फलदार पौधे लगाए गए। साथ ही इनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed