{"_id":"652e73be3f3cd7e4c1031e0c","slug":"santosh-trophy-2023-uttarakhand-win-against-pondicherry-by-7-and-1-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Santosh Trophy: पांडिचेरी के खिलाफ उत्तराखंड की 7-1 से बड़ी जीत, ग्रुप-ई प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Santosh Trophy: पांडिचेरी के खिलाफ उत्तराखंड की 7-1 से बड़ी जीत, ग्रुप-ई प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंचा
Tue, 17 Oct 2023 05:24 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 17 Oct 2023 05:24 PM IST
सार
अगला मैच दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के साथ फाइनल राउंड में पहुंचने के लिए उत्तराखंड को 22 अक्टूबर को मिजोरम और 24 अक्टूबर को सर्विसेज को हराना होगा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतोष ट्रॉफी के ग्रुप मैच में उत्तराखंड ने पांडिचेरी के खिलाफ 7-1 से बड़ी जीत दर्ज की। लगातार दो जीत के साथ उत्तराखंड ग्रुप-ई प्वाइंट टेबल में टॉप पर है। संतोष ट्रॉफी के ग्रुप ई मैच इस समय अमृतसर में चल रहे हैं। इससे पहले उत्तराखंड ने अपने पहले मैच में सिक्किम को 2-1 से हराया था।
विज्ञापन
खेल के शुरुआती दौर के बाद उत्तराखंड ने मैच पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया और पहले हाफ में 4-1 से आगे रही। दूसरे हाफ में भी उत्तराखंड की टीम पांडिचेरी टीम को बख्शने के मूड में नहीं थी। अंतिम स्कोर 7-1 रहा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना: खेलों में बेटियां नहीं दिखा रहीं रुझान, 77 सीटों के लिए आज से फिर होगा ट्रायल
विज्ञापन
उत्तराखंड के लिए आयुष बिष्ट ने दो, हितिक वालिया, अनुज रावत, यश बिष्ट, दिव्यांश अशवाल और शैलेन्द्र नेगी ने एक-एक गोल किया। पांडिचेरी की ओर से एकमात्र गोल राजेश ने किया। शैलेन्द्र देर से मैदान में उतरे और गोल करने में सफल रहे।
दो मैचों में दो जीत और बेहतर गोल औसत के साथ उत्तराखंड शीर्ष पर है। अगला मैच दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के साथ फाइनल राउंड में पहुंचने के लिए उत्तराखंड को 22 अक्टूबर को मिजोरम और 24 अक्टूबर को सर्विसेज को हराना होगा। ग्रुप लीडर अंतिम राउंड के लिए क्वालिफाई करेगा।