फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sangrahan Amin and assistant arrested for taking bribe

Dehradun News: ट्रांसपोर्टर से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते संग्रह अमीन व अनुसेवक गिरफ्तार

Sat, 03 Feb 2024 02:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Sangrahan Amin and assistant arrested for taking bribe
I
विज्ञापन

II- हरिद्वार की लक्सर तहसील का मामला, जारी आरसी को परिवहन विभाग को वापस करने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
I
I

I
I- ट्रांसपोर्टर ने रिश्वत मांगने पर डायल 1064 पर दी थी सूचना
I
Iट्रांसपोर्टर से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लक्सर तहसील के संग्रह अमीन और अनुसेवक को विजिलेंस ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। अमीन ट्रांसपोर्टर से उनके नाम जारी आरसी को परिवहन विभाग को वापस करने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। ऐसा न करने पर उसे जेल भेजने की धमकी भी दी। विजिलेंस ने गिरफ्तारी के बाद अमीन के घर की तलाशी ली है। वहां से भी कई तरह के दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।
I
Iएसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि शिकायतकर्ता लक्सर के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी के नाम पर एक टेंपो ट्रैवलर और एक मिनी बस चल रही थी। ये दोनों वाहन उन्होंने तीन-चार साल पहले किसी को बेच दिए थे। लेकिन, बेचे जाने संबंधी जो दस्तावेज थे वह जलकर नष्ट हो गए। ऐसे में यह जानकारी नहीं मिल पा रही थी कि ये वाहन उन्होंने किसे और किस वक्त बेचे हैं। इस पर परिवहन विभाग से उनकी पत्नी के नाम आरसी जारी हो गई। इसे लेकर लक्सर तहसील के संग्रह अमीन रवि पाल उनके पास आए। ट्रांसपोर्टर ने जब उन्हें सारी बात बताई तो कहा गया कि वह इस आरसी को परिवहन विभाग को वापस करा देगा।
विज्ञापन

I
I
I
Iशिकायतकर्ता ने बताया, संग्रह अमीन ने कहा इसकी एवज में उन्हें 10 हजार रुपये की रिश्वत देनी होगी। ऐसा न करने पर अमीन ने ट्रांसपोर्टर को जेल भेजने की धमकी भी दी। ट्रांसपोर्टर रिश्वत नहीं देना चाहते थे तो उन्होंने डायल 1064 पर शिकायत कर दी। अमीन को ट्रैप करने के लिए विजिलेंस ने तैयारी कर ली। अमीन ने उन्हें रिश्वत के साथ बालावाली तिराहे पर बुलाया। उस वक्त रवि पाल के साथ उनका अनुसेवक पदम प्रकाश भी मौजूद था। ट्रांसपोर्टर ने जैसे ही उन्हें रिश्वत की रकम थमाई तो विजिलेंस की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी विजिलेंस ने बताया कि आरोपियों को शनिवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I

I
I

I
I‘इतनी भी क्या जल्दी है कल ले लेंगे आज बारिश है...’
I
I
I
Iअमीन ने ट्रांसपोर्टर को रिश्वत के साथ बृहस्पतिवार को लक्सर में बुलाया था। विजिलेंस की टीम भी तैयार हो गई थी। लेकिन, इसी बीच अमीन ने ट्रांसपोर्टर को फोन किया कि इतनी भी क्या जल्दी है आज बारिश हो रही है, कल ले लेंगे। ऐसा कहकर अमीन ने ट्रांसपोर्टर को शुक्रवार को बुलाया। पहले अमीन अकेला आने वाला था लेकिन शुक्रवार को दफ्तर का समय था तो अनुसेवक भी साथ था। दोनों ही मौके से पकड़े गए।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article