फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sandip singh rawat asked border posting ‌for himself.

LOC पर शहीद हुए दून के लाल की ये बात जानकर करेंगे सलाम

Sat, 29 Oct 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 29 Oct 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
sandip singh rawat asked border posting for himself.
शहीद संदीप सिंह रावत - फोटो : file photo

शहीद संदीप रावत ने सीमा पर जाकर देश की सेवा करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद ही कुछ समय पूर्व तक दिल्ली में तैनात संदीप को खेल कोटा खत्म होने पर जम्मू-कश्मीर में पोस्टिंग मिली थी।

विज्ञापन


शहीद संदीप रावत को बचपन से ही बाक्सिंग का शौक था। कभी हार न मानने वाले इसी जज्बे की बदौलत संदीप ने खुद ही अधिकारियों के सामने बॉर्डर पर जाने की इच्छा जताई थी। 
विज्ञापन


खेल कोटा खत्म होने पर उन्होंने ही अधिकारियों के सामने सरहद पर जाने की इच्छा जताई थी। शहीद की मां को भी गर्व है कि उन्होंने ऐसे जांबाज बेटे का जन्म दिया। नवादा स्थित संदीप के घर पर शुक्रवार सुबह से ही लोगों का आना जाना लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों को देखते ही ललकार पड़ा दून का लाल

sandip singh rawat asked border posting for himself.
शहीद संदीप सिंह रावत - फोटो : file photo

बृहस्पतिवार शाम को संदीप तंगधार में साथियों के साथ पेट्रोलिंग पर निकले थे। इसी दौरान चार-पांच संदिग्धों को देखने पर ललकारा तो उधर से फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें गोली लगने से संदीप की मौत हो गई।

नवंबर में संदीप छुट्टी पर घर आने वाले थे। परिजनों ने बताया कि शहीद संदीप जून-जुलाई तक दिल्ली में ही तैनात थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम शहीद का पार्थिव शरीर दिल्ली आ गया था। शनिवार सुबह तक पार्थिव शरीर देहरादून पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed