{"_id":"6568c054fab1bce62f0aa347","slug":"sandeep-and-hemlata-collided-with-milk-loader-dehradun-news-c-5-1-drn1030-298338-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: दूध के लोडर से लगी थी संदीप और हेमलता को टक्कर, चालकों ने ऐसे लगाया दोनों के शवों को ठिकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: दूध के लोडर से लगी थी संदीप और हेमलता को टक्कर, चालकों ने ऐसे लगाया दोनों के शवों को ठिकाने
Fri, 01 Dec 2023 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 04:41 PM IST
सार
गत 26 नवंबर को पलवल मार्ग किनारे सिंचाई गूल में घरों में काम करने वाली हेमलता और पूर्व फौजी संदीप मोहन धस्माना की लाश मिली थी। दोनों के शरीर पर जाहिरा चोट नहीं थी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वसंत विहार स्थित टी-एस्टेट में हेमलता और संदीप मोहन धस्माना को टक्कर मारने वाले वाहन को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। उन्हें दूध के लोडर ने टक्कर मारी थी। उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहन की बाईं तरफ की लाइट खराब होने के चलते उसने दोनों को टक्कर मार दी। इससे महिला सीधे गूल में गिरी और संदीप सड़क किनारे गिर गए। पकड़े जाने के डर से वाहन चालक ने संदीप को भी गूल में धकेल दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और संदिग्ध वाहन के चालक की मोबाइल लोकेशन के आधार पर घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गत 26 नवंबर को पलवल मार्ग किनारे सिंचाई गूल में घरों में काम करने वाली हेमलता और पूर्व फौजी संदीप मोहन धस्माना की लाश मिली थी। दोनों के शरीर पर जाहिरा चोट नहीं थी। ऐसे में शुरुआत में इसे एक्सीडेंट से मौत होना माना जा रहा था। यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिद्ध हो गई। संदीप मोहन धस्माना के पेट में खून भरा था जो उनके लीवर के फटने से आया था। इसी तरह महिला के सिर में अंदरूनी चोट थी। डॉक्टरों ने बताया था कि इस चोट से महिला की मौत पांच से सात सेकेंड के भीतर ही हो गई होगी। इस पर पुलिस को तलाश थी तो उस वाहन की जिसने दोनों को टक्कर मारी।
विज्ञापन
उत्तराखंड: नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट ने एसएसपी को किया तलब, इस प्लान के साथ पेश होने के निर्देश
विज्ञापन
पुलिस को मौके से एक वाहन की हेडलाइट का टूटा हिस्सा मिला था। इसकी तस्दीक तमाम शोरूम और मैकेनिक से कराई गई। यह एक कंपनी विशेष की गाड़ी का होना पाया गया। पुलिस ने इस क्षेत्र में दोनों ओर लगे दो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इस बीच पता चला कि सभी वाहन दो से ढाई मिनट में ही इधर से उधर आ रहे हैं। लेकिन, एक वाहन था जिसे दरू चौक तक आने में साढ़े चार मिनट का समय लगा। यह वाहन दूध का लोडर था। जबकि, इस मार्ग पर कहीं कोई मकान नहीं है जिसमें दूध की सप्लाई होती हो। पुलिस ने वाहन के चालक से पूछताछ की तो उसने अपनी लोकेशन के बारे में पुलिस को गुमराह किया। कभी कहीं तो कभी कहीं उसने अपनी उपस्थिति को बताया। सही-सही मोबाइल लोकेशन निकलवाई गई तो काफी देर तक नंबर घटनास्थल के पास सक्रिय रहा।
वाहन की खराब थी बाईं हेडलाइट
पुलिस ने शक के आधार पर चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शाहरुख निवासी रसूलपुर बेहट, कोतवाली देहात सहारनपुर बताया। वह साढ़े पांच बजे दूध बांटता हुआ दरू चौक की ओर आ रहा था। उसके वाहन की बाईं हेडलाइट खराब थी। इससे उसे वहां से गुजर रहे दोनों लोग नहीं दिखे और उसने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हेमलता सीधे सिंचाई गूल में जाकर गिरी। वहीं, संदीप सड़क किनारे पड़े थे। उसने उन्हें भी गूल में महिला के पास ही धकेल दिया। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में शाहरुख के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और साक्ष्य छुपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।I