फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Samvad held in dehradun CM Dhami said benefits of all the schemes should reach the public through triple engin

नगर निकायों से संवाद: बोले सीएम धामी- ट्रिपल इंजन से सभी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे, कई घोषणाएं भी कीं

Tue, 20 May 2025 10:15 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 May 2025 10:15 PM IST
सार

मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास विभाग की ओर से आयोजित शहर से संवाद कार्यक्रम में सभी निगम, पालिकाओं के अध्यक्ष शामिल हुए।

विज्ञापन
Samvad held in dehradun CM Dhami said benefits of all the schemes should reach the public through triple engin
शहर से संवाद कार्यक्रम में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार सभी योजनाएं समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाएं। मेयर, नगर पालिका अध्यक्षों से संवाद में उन्होंने कहा कि केवल सत्ता में बने रहना ही नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना हमारा मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने निकायों के लिए कई घोषणाएं भी कीं।

विज्ञापन


मंगलवार को मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास विभाग की ओर से आयोजित शहर से संवाद कार्यक्रम में सभी निगम, पालिकाओं के अध्यक्ष शामिल हुए। सीएम धामी ने सभी को नसीहत दी कि वे अपनी भूमिका को केवल एक पद के रूप में न देखें, बल्कि इसे जनसेवा के एक मिशन के रूप में अपनाएं। अपने निकाय कार्यालय को केवल एक प्रशासकीय इकाई नहीं, बल्कि सेवा केंद्र के रूप में विकसित करें। नियमित रूप से उन कार्यों की मॉनिटरिंग करें, जिनमें भ्रष्टाचार की आशंका अधिक रहती है। ये स्पष्ट संदेश दें कि किसी भी स्तर पर भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन


एक देश एक चुनाव: बिल पर सुझाव लेने उत्तराखंड पहुंची संयुक्त संसदीय समिति, दो दिन हितधारकों से होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कीं ये घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग की ओर से महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता के लिए तैयार तीन वेब पोर्टल लांच किए। उन्होंने नगर निकायों के कार्यालयों को डिजिटाइज करने, रजत जयंती पार्क बनाने, नगर निकायों में वेंडिंग जोन बनाने, भारत सरकार से टाइड फंड को अनटाइड करने का अनुरोध करने की घोषणा की। राज्य की प्रत्येक नगर निगम में 10, नगर पालिका में पांच और नगर पंचायत में तीन हाईटेक हैयर सैलून, पार्लर स्थापित करने के लिए स्थानीय महिला एवं पुरुषों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने की घोषणा की।

कचरा, ट्रैफिक जाम निवारण के विशेष प्रयास करें
सीएम धामी ने कहा कि शहरी सरकार नगर निगम और नगर पालिकाएं किसी भी शहर की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। कई नगरों में जल निकासी की समस्या बनी हुई है। कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को और अधिक सशक्त करने की जरूरत है। ट्रैफिक जाम शहरों में एक आम चुनौती बन चुका है, जिसे नियंत्रित करने के लिए स्थानीय निकायों को भी को विशेष प्रयास करने होंगे। इस मौके पर मेयर सौरभ थपलियाल समेत सभी मेयर, अध्यक्ष, सचिव नितेश झा, नगर आयुक्त नमामि बंसल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed