फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Samples of 30 men from battalion and military hospital sent for investigation

Coronavirus: बटालियन और सैन्य अस्पताल के 30 लोगों के सैंपल जांच को भेजे

Wed, 01 Apr 2020 11:59 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Samples of 30 men from battalion and military hospital sent for investigation
- फोटो : डेमो फोटो

बटालियन के सूबेदार में कोरोना की पुष्टि होने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने बटालियन के जवानों और अस्पताल के जवानों व स्वास्थ्य कर्मियों समेत 30 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इन सभी लोगों की हालत सामान्य है, लेकिन गाइडलाइन के मुताबिक, एहतियातन उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, अब तक 80 जवानों और अफसरों को भी एहतियातन क्वारंटाइन किया गया है।

विज्ञापन


वे सभी भी स्वस्थ हैं। उल्लेखनीय है कि रविवार को एक सूबेदार में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह दस मार्च को राजस्थान से छुट्टी पूरी कर चकराता स्थित टू-टू बटालियन में पहुंचे थे। 24 मार्च को सूबेदार की तबीयत खराब हुई। जिसके बाद उन्हें सैन्य अस्पताल देहरादून रेफर किया गया। सूबेदार के संपर्क में आए बटालियन के जवानों, अफसरों, सैन्य अस्पताल के स्टाफ समेत 30 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि इन 30 लोगों के सैंपल एहतियात के तौर पर लिए गए हैं। किसी में भी अभी कोई लक्षण नहीं हैं और सभी स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed