फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Samarth portal registration date extended till June 30 Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: समर्थ पोर्टल से पंजीकरण की तिथि 30 जून तक बढ़ी, यूपी, बिहार के छात्र भी कर रहे आवेदन

Sun, 25 Jun 2023 10:32 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 25 Jun 2023 10:32 AM IST
सार

गर्मियों की छुट्टी की वजह से पर्वतीय क्षेत्रों के महाविद्यालय 30 जून और मैदानी क्षेत्रों के महाविद्यालय 10 जुलाई तक खुलने की संभावना है। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि को 30 जून तक के लिए बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
Samarth portal registration date extended till June 30 Uttarakhand news in hindi
प्रवेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के महाविद्यालयों में दाखिले के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण की तिथि को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। अपर सचिव प्रशांत आर्य की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। वहीं, अब तक महाविद्यालयों में दाखिले के लिए 47,646 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।

विज्ञापन

अपर सचिव की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, गर्मियों की छुट्टी की वजह से पर्वतीय क्षेत्रों के महाविद्यालय 30 जून और मैदानी क्षेत्रों के महाविद्यालय 10 जुलाई तक खुलने की संभावना है। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि को 30 जून तक के लिए बढ़ाया गया है। अपर सचिव ने कहा, समर्थ पोर्टल से छात्र पंजीकरण के समय अपनी पसंद के अधिकतम 10 महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया
मोबाइल के माध्यम से भी पोर्टल पर आसानी से आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन माध्यम से कहीं से भी आवेदन की सुविधा है। उन्होंने कहा, समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा एवं इनसे संबद्ध महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के बाद मेरिट, प्रवेश काउंसिलिंग एवं कक्षा शुरू होने की जानकारी भी मिलेगी। इससे दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी होने की वजह से सभी छात्र-छात्राओं को एक समान अवसर मिलेंगे। इससे प्रदेश में पहली बार एक ही समय पर सभी महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया एक साथ संपन्न होंगी। इसके अलावा समय पर कक्षाओं का संचालन कर एक ही समय पर परीक्षाएं शुरू होंगी।

ये भी पढ़ें...Rudraprayag : केदारनाथ मंदिर में मोबाइल बंद करने के बाद ही गर्भगृह भेजे जा रहे हैं यात्री, समिति कर्मचारी चौकस

यूपी, बिहार के छात्र भी कर रहे आवेदन

उत्तराखंड राज्य के विवि एवं इनसे संबद्ध महाविद्यालयों में दाखिले के लिए यूपी और बिहार के छात्र भी समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सबसे अधिक आवेदन यूपी से आ रहे हैं। इसके अलावा आसाम, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, मेघायल, महाराष्ट्र आदि राज्यों से छात्र दाखिले के लिए आवेदन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed