फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Salutation to Pandit Deendayal Upadhyay on Jayanti

जयंती पर पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन

Thu, 26 Sep 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Salutation to Pandit Deendayal Upadhyay on Jayanti
विकासनगर में पं. दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान से जुड़े सदस्य। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर क्षेत्र में विभिन्न जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया गया। दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान से जुड़े सदस्यों ने दीन दयाल उपाध्याय पार्क में स्थित मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
विज्ञापन

समिति के जिलाध्यक्ष रोमी बजाज और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चंदन लाल अग्रवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठित होकर अपने सभी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि दीनदयाल उपाध्याय युगद्रष्टा थे। उनके विचारों की आज भी प्रासंगिकता है। आज की युवा पीढ़ी को उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए। उनकी विचारधारा सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए थी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष शांति जुंवाठा, पूर्व पालिकाध्यक्ष हरफूल महावर, सभासद धर्मेंद्र ठाकुर, अरूण मित्तल, रोमी बजाज, एलएल अग्रवाल, राम बाबू अग्रवाल, आरव सैनी, जयंती पटाल, राजेंद्र नेगी, अनिल जैन, मधु ठाकुर, दिनेश सेठी, गुरप्रीत सिंह हैप्पी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेलाकुई में भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापार मंडल के सदस्यों ने सफाई अभियान चला पं. दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया। व्यापारियों ने व्यापार मंडल कर्यालय में लगे उनकी प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर भाजपा के मंडल महामंत्री शूरवीर सिंह चौहान, वीर सिंह रावत, अशोक महावर, अरविंद पाल, नरेंद्र शर्मा, सीमा देवी, ममता देवी, मनवर सिंह पंवार, संजय पुंडीर, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं हरबर्टपुर में भी कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया। सभासद विपुल अग्रवाल ने कहा कि गरीबों के उत्थान के लिए अंत्योदय की कल्पना पं. दीनदयाल उपाध्याय की देन है। इस मौके पर अवतार सिंह गुरूंग, किशन चंद, विक्की, कलम सिंह, हुकुम सिंह, रजत, मदन शर्मा, मुन्ना लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस में महत्वपूर्ण पदों पर रहे दीनदयाल उपाध्याय
विकासनगर। नई यमुना कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में भी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने पं. दीनदयाल के उपाध्याय पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने बताया कि पं. दीनदयाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा से अत्यंत प्रभावित थे। इसलिए उन्होंने आरएसएस में भी कई महत्वपूर्ण पदों का निर्वाहन किया। इस अवस पर प्राची, नित्या, वंशिका, शिवानी, स्नेहा, अंशु राणा, लक्ष्मी, निशा, अनुज, सुमित, नरेश, रोहित, गार्गी, अवधेश, तपेंद्र अखिलेश, कालिका प्रसाद, मोहित रोहिला, कमलेश, चंदन, दीपक, हरीश, फकीर, पंकज, दिवाकर, रणजीत, हरीश थपलियाल, सर्विंन, ललित मोहन, सागर, सुषमा, मुकेश, कुसुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed