फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Salt by Election 2021: Three candidates filed nomination

सल्ट उपचुनाव 2021: तीन प्रत्याशियों ने कराया नामांकन, अब तक 10 नामांकन पत्रों की हो चुकी है बिक्री

Fri, 26 Mar 2021 11:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिकियासैंण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिकियासैंण Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Salt by Election 2021: Three candidates filed nomination
चुनाव - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में सल्ट विधानसभा उपचुनाव को लेकर एसडीएम कार्यालय भिकियासैंण में नामांकन प्रक्रिया चौथे दिन भी जारी रही। अब तक कुल 10 नामांकन पत्र बिके हैं। तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

विज्ञापन


आरओ राहुल शाह ने बताया कि तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है। इनमें निर्दलीय सुरेंद्र सिंह कंडारी, सर्वजन स्वराज पार्टी के शिव सिंह रावत और पीपीआई डेमोक्रेटिक पार्टी के नंद किशोर शामिल हैं। शुक्रवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख हिमानी नैनवाल, राकेश बिष्ट, मोहन उपाध्याय और नंदकिशोर ने नामांकन पत्र लिए हैं। अब नामांकन प्रक्रिया तीन दिन के अवकाश के बाद 30 मार्च को होगी।
विज्ञापन


नामांकन के समय सर्वजन स्वराज पार्टी प्रत्याशी शिव सिंह रावत के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. देवेश्वर, उपाध्यक्ष डीके पाल, प्रचार सचिव दुर्गा प्रसाद, दिलवर सिंह रहे और पीपीआई डेमोक्रेटिक पार्टी के नंदकिशोर के साथ प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार, प्रांतीय संगठन सचिव गणेश चंद्र बौद्ध, जिलाध्यक्ष प्रकाश आगरी, विजय भान रहे। निर्दलीय सुरेंद्र सिंह कंडारी के साथ विजय उनियाल, भारत भूषण, दलवीर सिंह, हेमादेवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सहित 70 पुलिसकर्मियों को किया तैनात
सल्ट विधानसभा उपचुनाव के नामांकन को लेकर तहसील भिकियासैंण में पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। इसमें सीओ सहित 70 पुलिसकर्मी शामिल हैं। नामांकन प्रक्रिया उप जिला मजिस्ट्रेट भिकियासैंण कार्यालय में चल रही है। स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहीं से निर्वाचन पार्टियों की रवानगी और मतगणना होनी है। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए एक सीओ, दो एसओ, एक प्लाटून पीएसी, पांच एसआई, आठ महिला कांस्टेबल सहित 70 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 

दलों के प्रतिनिधियों को दिखाई ईवीएम

सल्ट विधानसभा क्षेत्र के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सम्मुख ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का रैंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि सल्ट क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कुल 240 ईवीएम, 240 वीवीपैट मशीनों (रिजर्व सहित) का रैंडमाइजेशन किया गया। सभी मशीनों को जीआईसी भिकियासैंण के स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा, जहां से मशीनें पोलिंग पार्टियों को दी जाएंगी। द्वितीय रैंडमाइजेशन के बाद बूथवार मशीनों का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने रिटर्निंग अफसर को निर्देश दिए कि वे इस कार्य में लगे कर्मचारियों को पूर्ण सावधानी बरतने के निर्देश अपने स्तर से जारी कर दें और स्वयं इस कार्य पर पैनी निगाह रखें। इस दौरान नोडल अधिकारी निर्वाचन नवनीत पांडे, नोडल अधिकारी ईवीएम केसी आर्या, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित लांबा, सहायक निर्वाचन अधिकारी शंकर राम, भाजपा के विनीत बिष्ट, कांग्रेस के रॉबिन भंडारी आदि रहे।

उपचुनाव के लिए 151 मतदेय स्थल का चयन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 की गाइड लाइन के मद्देनजर मतदेय स्थलों-भवनों के सहायक मतदेय स्थल बनाने संबंधी संशोधन प्रस्ताव आयोग के अनुमोदन के लिए भेजा गया था। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संशोधन प्रस्तावों का अनुमोदन कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सल्ट विधानसभा उप निर्वाचन में अनुमोदन से पूर्व 136 मतदेय स्थल थे। 15 सहायक मतदेय स्थलों के अनुमोदन के बाद अब 151 मतदेय स्थल हो गये हैं। 

सल्ट ब्लॉक प्रमुख विक्रम रावत ने किया जनसंपर्क
सल्ट उपचुनाव की तैयारी के तहत सभी संभावित दावेदारों ने अपने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सल्ट ब्लॉक प्रमुख विक्रम रावत ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया। 

सल्ट में मोहन उपाध्याय होंगे उक्रांद के प्रत्याशी 
उत्तराखंड क्रांति दल ने अल्मोड़ा जिले की सल्ट सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए मोहन उपाध्याय को टिकट दिया है। यह सीट सुरेंद्र जीना के असमय निधन से खाली हुई है। पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी ने बताया कि उक्रांद ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कापड़ी ने कहा कि चुनाव ऐसे समय में हो रहा है, जब सत्तारूढ़ भाजपा राज्य में अपनी सत्ता को बचाने के लिए हर स्तर पर जनविरोधी फैसले ले रही है। कापड़ी ने कहा कि एक बड़ी राजनीतिक समझ के साथ सभी क्षेत्रीय राजनीतिक दलों और आंदोलनकारी संगठनों को एक साथ भाजपा-कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed