फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sales Girl Heinous Murder in Kashipur Five Accused Arrested

सेल्स गर्ल हत्याकांड: मोबाइल लूट के लिए हुई थी पिंकी की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार 

Sun, 27 Oct 2019 09:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Oct 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
Sales Girl Heinous Murder in Kashipur Five Accused Arrested
pinki murder case - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर में मोबाइल शोरूम में कार्यरत सेल्स गर्ल पिंकी की हत्या मोबाइल लूटने के लिए की गई थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए एक किशोर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। किशोर ने ही पिंकी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या की थी। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े और शोरूम से लूटे गए 10 मोबाइल बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


पौड़ी जिले के धूमाकोट के ग्राम सुंदोला बारवल निवासी पिंकी गिरिताल रोड स्थित मनीष चावला के द वर्ल्ड मोबाइल शोरूम में काम करती थी। 18 अक्तूबर को कुछ बदमाशों ने शोरूम में चाकू से गोदकर पिंकी की हत्या कर दी थी। बदमाश शोरूम से 11 मोबाइल भी लूट ले गए थे। वारदात के खुलासे के लिए एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र के निर्देशन में टीमें गठित की गईं थीं। 
विज्ञापन


वारदात का खुलासा करते हुए एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि सर्विलांस डाटा और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस टीमों ने आरोपियों की पहचान की। फुटेज में दिखी बाइक का पता लगाते हुए पुलिस ने कचनालगाजी निवासी मनोज उर्फ मोंटी से पूछताछ की। मोंटी ने बताया कि मुरादाबाद के थाना भगतपुर ग्राम मानपुरदत्ता निवासी गौरव उसका रिश्तेदार है। 18 अक्तूबर को गौरव एक किशोर के साथ उसके पास आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने शोरूम से मोबाइल चोरी करने के लिए उसकी बाइक मांगी। एक-डेढ़ घंटे बाद वे लौटे तो उनके कपड़े खून से सने हुए थे। बाद में उसका भाई विनोद उर्फ डंपी दोनों को उनके गांव मानपुरदत्ता छोड़ आया। पुलिस ने दोनों भाइयों मनोज और विनोद के अलावा हत्या को अंजाम देने के आरोपी ग्राम मानपुरदत्ता निवासी गौरव कुमार, रोहित और एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पिंकी की हत्या में प्रयुक्त चाकू, शोरूम से लूटे गए 10 मोबाइल और आरोपियों के खून से सने कपड़े बरामद कर लिए। आरोपियों का किसी भी कृत्य में कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। 

खुलासे में लगे थे 65 पुलिस अधिकारी और कांस्टेबल 

बहुचर्चित हत्याकांड के खुलासे के लिए आईजी (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार के निर्देश पर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र के निर्देशन में छह टीमों का गठन किया था। इन टीमों में एक सीओ दो ट्रेनी सीओ, दो निरीक्षक, एक एसओ के अलावा नौ एसआई और 50 कांस्टेबलों को लगाया गया था। इसके अलावा एसटीएफ और एसओजी की टीमों को लगाया गया था। इन टीमों ने लगातार पांच दिनों तक मोबाइल टावरों से डंप डाटा प्राप्त किया। इस दौरान पांच हजार से अधिक संदिग्ध नंबरों की पड़ताल की गई। इसके अलावा करीब 300 सीसीटीवी कैमरों से फुटेज उठाए गए। 

तीन दिन की माथापच्ची से मिला बाइक का सुराग 
हत्यारोपी की मदद के लिए उपलब्ध कराई गई बाइक का नंबर (यूके 18 जे 0431) ट्रेस करने में भी पुलिस को माथापच्ची करनी पड़ी। बाइक की नंबर प्लेट अपूर्ण होने के कारण पुलिस टीमों ने तीन-तीन नंबरों की सीरीज तैयार कर वाहनों के पंजीकृत स्वामियों के बारे में डाटा जुटाया। कई दिनों की मशक्कत के बाद पुलिस बाइक के स्वामी तक पहुंच सकी। एसओ आईटीआई कुलदीप अधिकारी ने आरोपी दोनों भाइयों मनोज और विनोद को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती करने पर दोनों भाइयों ने पिंकी की हत्या का राज खोल दिया। 

शोरूम स्वामी को पुलिस ने दी क्लीन चिट 
पिंकी की हत्या में शक के आधार पर आरोपी बनाए गए शोरूम स्वामी मनीष चावला को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने इस हत्याकांड को लेकर मनीष की भूमिका के बारे में गहनता से पड़ताल की। जांच के दौरान मनीष को पूरी तरह से निर्दोष पाया गया। 

पिंकी को वीरांगना लक्ष्मीबाई पुरस्कार 
पिंकी रावत हत्याकांड के खुलासे के लिए पर्वतीय महासभा के अध्यक्ष एसएस जीना, कांग्रेसी नेता मनोज जोशी, प्रदीप जोशी आदि ने एसएसपी से मिलकर पुलिस की कार्यशैली पर संतोष व्यक्त किया। कांग्रेसी नेता मनोज जोशी ने कहा कि पिंकी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए बदमाशों के कृत्य की शिकार हुई है। इस कारण पर्वतीय महासभा द्वारा दिवंगत पिंकी को वीरांगना लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed