फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   salary wouldn't pay to teacher who take part in protest.

गुरुजी को भारी पड़ा विरोध प्रदर्शन, नहीं मिलेगा वेतन

Sun, 17 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
salary wouldn't pay to teacher who take part in protest.

मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को उस दिन का वेतन नहीं दिया जाएगा। प्राथमिक शिक्षकों ने प्रमोशन सहित विभिन्न मांगों पर शुक्रवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया था। इसके बाद शिक्षा महानिदेशक डी सेंथिल पांडियन ने इन शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश देते हुए कहा कि इन्हें उस दिन का अवकाश भी मंजूर न किया जाए।

विज्ञापन


बताया सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन
पांडियन ने बताया कि 25 दिनों के शीतकालीन अवकाश के बाद 15 जनवरी को स्कूल खुले थे, लेकिन प्राथमिक शिक्षकों ने व्यक्तिगत मांगों के समर्थन में स्कूलों को बंद कर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन


इससे स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हुई और बच्चों को मिड डे मील नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा और मिड डे मील से वंचित रखना सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवकाश भी नहीं होगा स्वीकृत

salary wouldn't pay to teacher who take part in protest.

शिक्षा महानिदेशक ने बेसिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी को निर्देश दिए हैं कि काम नहीं तो वेतन नहीं के सिद्धांत पर अमल करते हुए काम न करने वाले शिक्षकों को उस दिन का वेतन नहीं दिया जाए।

यही नहीं, शिक्षकों का उस दिन का अवकाश भी स्वीकृत नहीं किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने समय पर प्रमोशन नहीं करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की सूची भी तलब की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed