{"_id":"62bd6020fdc58150a74b7ff0","slug":"salary-withheld-of-ayush-doctors-posted-on-affiliation-in-ayurveda-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayurveda University: संबद्धता पर तैनात आयुष डॉक्टरों के वेतन पर रोक, मूल तैनाती पर जाएंगे तभी होगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayurveda University: संबद्धता पर तैनात आयुष डॉक्टरों के वेतन पर रोक, मूल तैनाती पर जाएंगे तभी होगा भुगतान
Thu, 30 Jun 2022 02:07 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:07 PM IST
सार
विश्वविद्यालय में संबद्धता पर कार्यरत कर्मचारियों को मूल तैनाती स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए थे, लेकिन उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में संबद्धता पर कार्यरत 26 चिकित्साधिकारियों व कर्मचारियों ने शासन के आदेश के बावजूद कार्यमुक्त नहीं किया गया है। अब मूल तैनानी स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने पर ही वेतन का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
वेतन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन की ओर से आयुर्वेद विभाग में सभी चिकित्साधिकारियों और कर्मचारियों का संबद्धता (अटैचमेंट) समाप्त करने के बाद कई डॉक्टर आयुर्वेद विश्वविद्यालय से जाने को तैयार नहीं है। अब शासन के निर्देश पर आयुर्वेद विभाग ने विश्वविद्यालय में संबद्धता पर कार्यरत आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
मूल तैनानी स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने पर ही वेतन का भुगतान किया जाएगा। 30 मई को आयुर्वेद विभाग ने सभी कर्मचारियों का संबद्धता समाप्त किया था। साथ ही संबद्धता पर कार्यरत कर्मचारियों को मूल तैनाती स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए थे। लेकिन उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में संबद्धता पर कार्यरत 26 चिकित्साधिकारियों व कर्मचारियों ने शासन के आदेश के बावजूद कार्यमुक्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...खुलासा: नशे की हालत में किया था मां-बेटी से दुष्कर्म, रुड़की में वारदात को अंजाम दोने वाले पांचों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
27 जून को अपर सचिव आयुष राजेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिख कर संबद्धता पर कार्यरत कार्मिकों को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए थे। शासन के आदेशों पर कार्यवाही न होने पर विभाग ने संबद्धता पर कार्यरत चिकित्साधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। इस संबंध में आयुर्वेद निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने आदेश जारी किए हैं, जिसमें कहा गया कि मूल तैनाती स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद भी वेतन का भुगतान किया जाएगा।