{"_id":"5deab8368ebc3e1beb5b248a","slug":"salary-will-stop-if-complaint-is-solve-dm-dehradun-news-drn3284719152","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत टरकाई तो रुकेगा वेतन : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत टरकाई तो रुकेगा वेतन : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1905) पर आने वाली शिकायतों को यदि बिना कार्रवाई या समाधान के आगे सरकाया जाता है तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी के अनुसार शिकायतों के प्रति गैर गंभीर रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की जाएगी। जिलाधिकारी शुक्रवार हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की पेंडेंसी पर चर्चा कर रहे थे।
जिलाधिकारी ने एल-1 स्तर पर शिकायतों के अधिक लंबित रहने पर नाराजगी जताई और शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जो एल-वन व एल-टू अधिकारी शिकायतों के प्रति गंभीरता नहीं दिखाते हैं उनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि या वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि पोर्टल पर ऐसे विभाग या संस्था जिनका जिला स्तर पर प्रतिनिधित्व नहीं है उनके बारे में विस्तृत होमवर्क किया जाए। चर्चा के दौरान सीएमओ डॉ. मीनाक्षी जोशी, जिला विकास अधिकारी प्रदीप पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगाईं, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा पैन्यूली, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जेएस चौहान, डॉ. वंदना आदि अधिकारी मौजूद रहे।