फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sakshi maharaj said about modi government

राम रहीम के बाद मोदी सरकार पर बोले साक्षी महाराज, जानिए

Wed, 30 Aug 2017 09:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 30 Aug 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
 sakshi maharaj said about modi government
साक्षी महाराज - फोटो : pti

भाजपा के फायर ब्रांड नेता सांसद साक्षी महाराज अपनी बयानबाजी को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। अभी राम रहीम को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया था। अब मोदी सरकार के बारे में कुछ कहा है। जानिए...

विज्ञापन


हरिद्वार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि आजादी के बाद 70 सालों में जो नहीं हुआ वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन साल के कार्यकाल में कर दिखाया। अभी तो मोदी सरकार को तीन साल ही हुए हैं और दो साल बाकी बचे है।
विज्ञापन


साक्षी महाराज ने दावा किया कि इन बचे दो सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में आमूलचूल परिवर्तन करेंगे। और भाजपा अगले 20 सालों तक देश में राज करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो भी समाज में कुरीतियां हैं वे कलंक हैं। सदियों पहले हिन्दू परंपरा में सती प्रथा थी। सती प्रथा को जब बंद किया गयाए तब उसका बहुत बड़ा विरोध हुआ था और फिर भी सती प्रथा बंद हो गई। भारतीय परम्परा में नरबलि की व्यवस्था भी थी। नरबलि की व्यवस्था भी बंद हो गई।

चीन और भारत विवाद पर भी बोले साक्षी महाराज

 sakshi maharaj said about modi government
साक्षी महाराज

साक्षी महाराज ने कहा कि अब देश में पशुबलि का कलंक रह गया। बकरा ईद हो या हिन्दू धर्म में कोई पशुबलि हो वह सब बंद होनी चाहिए। पशुबलि.हिन्दू करता है या मुसलमान। पशुबलि अपराध है। बेजुबान पशु की हत्या है। हत्या करना ठीक नहीं है। और समय आने पर इस पर भी प्रतिबंध लगेगा।  

चीन और भारत के बीच दोकलाम के मुद्दे पर बोलते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि चीन तो बिना युद्ध के ही पीछे चला गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशवासियों को धन्यवाद करना चाहिए। इससे पूरे विश्व में यह संदेश जाता है कि भारत पूरी दुनियां में एक ताकतवर देश बनकर उभरा है। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का पूरी दुनियां में सिक्का जमा है।  

हरिद्वार में चल रहे ज्ञान गोदडी गुरूद्वारे के विवाद को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि इस मामले के बारें में मुझे ज्ञान गोदडी गुरूद्वारा निर्माण संघर्ष समिति के संरक्षक महंत जगजीत सिह ने पूरी जानकारी दी है। इस समस्या के निपटारे के लिए वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत करेंगे। और उन्हें उम्मीद है कि यह समस्या जल्दी हल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed