फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sakni defeated Kharsi team and won the trophy in the

क्रिकेट : खारसी को हराकर सकनी ने जीती ट्राॅफी

Thu, 13 Jun 2024 04:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Sakni defeated Kharsi team and won the trophy in the
I
विज्ञापन

I

I
I

Iयुवा कल्याण समिति खाटवा की ओर से मिनी स्टेडियम क्वांसी में कराई गई स्पर्धाI

युवा कल्याण समिति खाटवा की ओर से मिनी स्टेडियम क्वांसी में आयोजित 11 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सकनी ने खारसी की टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को ट्रॉफी और प्रोत्साहन स्वरूप एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई। वहीं, उपविजेता टीम को 50 हजार की प्रोत्साहन धनराशि भेंट की गई।

क्रिकेट प्रतियोगिता दो ग्रुपों में हुई। ग्रुप ए में 48 और ग्रुप बी में 32 टीमों ने प्रतिभाग किया। ग्रुप ए के सेमीफाइनल में सकनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में 41 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भंकोली की टीम केवल 30 रन ही बना सकी। वहीं, ग्रुप बी में बिरपा और खारसी के बीच सेमीफाइनल खेला गया। बिरपा की टीम ने 76 रन बनाए। खारसी की टीम ने चार गेंद शेष रहते 77 रन बनाकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। समिति ने सकनी की टीम के लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए कोच शांति पंवार को सम्मानित किया।
विज्ञापन




इस दौरान युवा कल्याण समिति खाटवा के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र चौहान, दिनेश राणा, सचिव सुरेश राणा, बहादुर छेत्री आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed