तलाक के लिए सुप्रीम कोर्ट में लड़ने वाली सायरा बानो ने भाजपा में शामिल होने के लिए भरी हामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाली सायरा बानो ने भाजपा में शामिल होने पर हामी भर दी है।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए केंद्र की भाजपा सरकार लगातार कार्यरत है। इसलिए मैंने फैसला लिया है कि अगर भाजपा मुझे मौका देगी तो मैं जरूर पार्टी ज्वॉइन करुंगी।
बता दें कि शुक्रवार को वह अपने पिता के साथ देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचीं थी। यहां उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार से भेंट की थी। उन्होंने शुक्रवार को ही भाजपा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की थी।
ये सायरा बानो की दर्द भरी कहानी
उत्तराखंड के काशीपुर की रहने वाली सायरा बानो ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर ट्रिपल तलाक की संवैधानिकता को चुनौती दी थी।
साथ ही, उनकी याचिका में मुस्लिमों में प्रचलित बहुविवाह प्रथा को भी गलत बताते हुए उसे खत्म करनी की मांग की गई थी। अर्जी में सायरा ने कहा था कि तीन तलाक संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 के तहत मिले मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।
सायरा बानो की शादी 2001 में हुई थी और 2015 को पति ने उन्हें तलाक दे दिया था। तलाक के बाद वह अपने मायके चली गई और वहीं से तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ी। सायरा का एक बेटा और एक बेटी है।